मध्य प्रदेश को कर्जदार प्रदेश बनाया : कमलेश्वर पटेल

मध्य प्रदेश को कर्जदार प्रदेश बनाया : कमलेश्वर पटेल
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
मप्र सरकार का बजट प्रदेश को ओर कर्जदार बनाने की दिशा में बढ़ता कदम है।
प्रदेश की जनता की स्वीकृति के बिना ही ऋण पर ऋण लेकर जनता जनार्दन को कर्जदार बनाया जा रहा है,यह बजट जन विरोधी एवं आमजन को निराश करने वाला है।
कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि
भाजपा सरकार को प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर तत्काल श्वेत पत्र लाना चाहिए जिससे की जनता जनार्दन वस्तु स्थिति से अवगत हो सके।
प्रदेश में वित्तीय संकट है,गरीब ओर गरीब एवं अमीर ओर अमीर होता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों, नारी शक्ति, नौजवानों और सभी वर्गों से किए गए चुनावी वादों को बजट में कोई स्थान नहीं दिया गया।
विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता से जो चार प्रमुख वादे किए थे, उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया।
– किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपया प्रति क्विंटल
– किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपया प्रति क्विंटल
– घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में।
– लाड़ली बहन योजना में महिलाओं को प्रति महीने 3 हज़ार रुपया।
यह बजट पूरी तरह युवा,महिला, श्रमिक,किसान एवं आमजन विरोधी है।
श्री पटेल ने कहा कि बजट में महंगाई, बेरोजगारीे, गरीबी को दूर करने व नये रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना को प्रस्तुत नही किया जो बताता है कि सरकार हर क्षेत्र में विफल व दिशाहीन सरकार है।




