ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद डॉक्टर मिश्रा रवाना हुए दिल्ली, पौधारोपण कर की पूजा अर्चना, लिया बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद

ar 728 ad
AR News Live

सांसद डॉक्टर मिश्रा रवाना हुए दिल्ली, पौधारोपण कर की पूजा अर्चना, लिया बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ राजेश मिश्रा ने आज प्रातः काल लोकसभा सत्र के लिए दिल्ली जाने के पूर्व प्रातः काल पूजा अर्चना कर, बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति बचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत कर पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण का आह्वान किया था। सीधी के पडैनिया स्थित अपने निर्माणाधीन मकान परिसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पूजनीय स्वर्गीय माता श्रीमती शिवमती मिश्रा जी के नाम वृक्षारोपण किया। सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि इस अभियान का हिस्सा बने और एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसका संरक्षण कर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाएं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर मिश्रा नवगठित लोकसभा की सदस्यता लेंगे और इस दौरान लोकसभा की विभिन्न प्रकार की कार्यवाही में भाग लेंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button