क्राइम

पुलिस अधीक्षक के त्वरित कार्यवाही के निर्देश में सायबर सेल की तत्परता से फरियादी के खाते में वापस आई ठगी गई राशि*

ar 728 ad
AR News Live

*पुलिस अधीक्षक के त्वरित कार्यवाही के निर्देश में सायबर सेल की तत्परता से फरियादी के खाते में वापस आई ठगी गई राशि*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l डॉ रविंद्र वर्मा पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सायबर सेल की टीम ने फरियादी के खाते में वापस कराये ठगी के 13500 रुपये।

 

*मामला विवरण:-* दिनांक 14.06.2024 को फरियादी प्रवीण कुमार पाण्डेय पिता श्री शंकर प्रसाद पाण्डेय ग्राम दोहा पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर जिला रीवा वर्तमान AIRAN Service PVT LTD ने समक्ष में उपस्थित होकर आवेदन दिया कि आज सुबह मेरे मोबाईल में वीडियो कॉल आया जिसमे अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी वीडियो रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल कर वीडियो न वायरल करने के लिये 13500 रुपये डलवा लिये और पैसे की मांग कर रहा है । आवेदन पत्र की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक को सूचित कर तत्काल कार्यवाही करते हुये फरियादी से ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त कर संबंधित वॉलेट/ पेमेन्ट बैंक नोड़ल को भेजा जाकर खाते से आहरित राशि को वापस करने व संबंधित खातें को फ्रीज करने का अनुरोध किया गया। संबंधित वॉलेट/ पेमेन्ट बैंक नोड़ल द्वारा तत्काल खातें को फ्रीज कर संबंधित ट्रांजेक्शन की राशि पुनः फरियादी के खाते में भेजी गयी जो राशि फरियादी के खाते में क्रेडिट हो चुकी है। शिकायत पत्र के अन्य तथ्यों की जाँच जारी है।

 

*सायबर सेल सीधी सभी नागरिको से अपील करता है कि आप अपने खातें से संबंधित जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करे और ना ही किसी अंजान लिंक पर क्लीक करें एवं अंजान वीडियो कॉल रिसीव न करें अन्यथा आप भी ठगी के शिकार हो सकतें है।*

 

*”सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” सीधी पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर*


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button