ब्रेकिंग न्यूज़

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 211 आवेदकों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश…

ar 728 ad
AR News Live

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 211 आवेदकों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश…

नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 211 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी उपखण्ड मुख्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए हैं जिसमें सभी खण्ड स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में आए आवेदनों की नियमित समीक्षा करने तथा समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीमांकन संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए एसडीएम एवं तहसीलदार को अभियान चलाकर सीमांकन के प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।

जनसुनवाई में ग्राम कुशमहर जनपद पंचायत रामपुर नैकिन से आये चित्रभान बैगा ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि बीमारी के कारण 12 साल पहले उनके दोनों पैरों को काट दिया जिसके कारण वे चलने में असक्षम है। उन्हें घर में या कहीं भी आने-जाने के लिए सहारे की आवश्यकता पड़ती है। वह अपना काम स्वयं नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि 6 साल पहले ट्राई साइकिल मिली थी लेकिन उसकी हालत काफ़ी जर्जर हो गई है जिसके कारण समस्या हो रही है। इसी प्रकार जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के ग्राम खमरिहा से आए सुरेन्द्र कोल ने बताया कि एक पैर एक साल पहले बीमारी के कारण काट दिया जिसके कारण वे चलने में असक्षम है। उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए सहारे की आवश्यकता पड़ती है। वह अपना काम स्वयं नहीं कर पाते हैं। उन्होने कहा कि यदि उन्हें ट्राई साइकिल प्राप्त हो जाये तो वे अपना कार्य किसी के सहारे के बिना भी स्वयं कर सकेगें और कही भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

उक्त दोनों आवेदकों की शारीरिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री सोमवंशी ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा उन्हें सहायक उपकरण प्रदान कराए। जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से आवेदक बहुत खुश और संतुष्ट दिखे।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, एसडीएम गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button