अभियोजन अधिकारियों को भोपाल में आज करेंगे संबोधित नवीन दाण्डिक काननूों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएपीटी भोपाल में रहेंगे उपस्थित

अभियोजन अधिकारियों को भोपाल में आज करेंगे संबोधित नवीन दाण्डिक काननूों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएपीटी भोपाल में रहेंगे उपस्थित
संभागीय जनसम्पर्क अधिकारी श्री मनोज त्रिपाठी , भोपाल ने बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायाल जबलपुर के माननीय न्यायाधीश श्री गुरपाल सिंह अहलूवालिया आज भोपाल में अभियोजन अधिकारियों के नवीन दाण्डिक काननूों पर हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित रहे्ंगे एवं नवीन दाण्डिक काननूों को न्यायालयों में कार्य के दौरान आने वाले समस्याओं के समाधान के संबंध में संबोधित करेंगे एवं उन्हें नवीन कानूनों के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। माननीय न्यायाधीश श्री अहलूवालिया की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से प्रदेश के अभियोजन अधिकारी लाभांवित होंगे तथा 01 जुलाई 2024 से उन्हें अपने न्यायालयीन कार्यों में प्रयोग कर न्याय प्रदान करने में सहायक होंगे।
विदित है कि पूरे देश में नवीन दाण्डिक कानून 01 जुलाई 2024 से प्रभावशील होंगे तथा उक्त के पूर्व अभियोजन अधिकारियों के नवीन दाण्डिक कानून विषय पर प्रशिक्षण आयोजित करने के माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं म.प्र. उच्च न्यायालय के निर्देश के पालन में संचालक लोक अभियोजन श्रीमती सुषमा सिंह, डायरेक्टर एम.पी.एस.जे.ए. श्री कृष्णमूर्ति मिश्रा एवं सीएपीटी संचालक श्री अनिल किशोर यादव के समेकित प्रयास से प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएपीटी में दिनांक 28/05/24 से 12/06/24 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संचालक लोक अभियेाजन श्रीमती सुषमा सिंह, सीएपीटी संचालक श्री अनिल किशोर यादव, संयुक्त संचालक श्री रामेश्वर कुमरे, एम.पी.एस.जे.ए. के विशेष अधिकारी श्री धर्मेन्द्र टाडा एवं श्री राजेन्द्र उपाध्याय जिला अभियेाजन अधिकारी भोपाल उपस्थित रहेंगे।




