राजनीति

कमलेश्वर पटेल को भारी बहुमत से जिताने की अपील

ar 728 ad
AR News Live

कमलेश्वर पटेल को भारी बहुमत से जिताने की अपील

भाजपा की निरकुंश सरकार से संविधान को खतरा – अजय सिंह

*चुरहट में हुआ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-चुरहट 1 अप्रैल, 24

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजयसिंह ने कहा है कि भाजपा की निरंकुश सरकार से संविधान को खतरा है| वे आज चुरहट में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे|

उन्होंने कहा कि देश के महान नेताओं के संघर्ष और बलिदान की बदौलत भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई और संविधान बना। लेकिन आज केंद्र में भाजपा की निरंकुश सरकार से दोनों को खतरा है। संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता समाप्त कर दी गई। इलेक्टोरल बांड के नाम पर सरकार फिरौती कर रही थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट को अंकुश लगाना पड़ा। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का सहारा लेकर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। विपक्षी दल के नेताओं, मुख्यमंत्रियों को जेल में भेजा जा रहा है।

आज लोकसभा क्षेत्र सीधी के चुरहट विधानसभा चुनाव क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन झदवा देवी परिसर स्थित प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया, सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह तथा एआईसीसी के द्वारा नियुक्त सीधी लोकसभा प्रभारी राजा बघेल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चुरहट से बड़खरा तक के सेक्टर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजयसिंह ने कहा कि वे कांग्रेस के प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को भारी बहुमत से जिताकर लोकसभा में भेजने के लिए अपनी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुट जाएँ|

सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा स्वर्गीय दाऊ साहब के आशीर्वाद से मेरे पिताजी को राजनीति में सेवा का करने का अवसर मिला। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि उस परंपरा को आगे ले जाने के लिए मुझे राजनीति में राहुल भैया के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से सेवा करने का अवसर मिला है। यदि मुझे आपका आशीर्वाद मिला तो मैं समाज के प्रत्येक मजदूर ,किसान, बेरोजगार नौजवानों, महिलाओं, शोषित वंचित समाज, अल्पसंख्यक, दलित, अनुसूचित जाति जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार तथा और पिछड़े वर्ग के हित के लिए निरंतर संघर्ष करूंगा।

एआईसीसी के लोकसभा प्रभारी राजा बघेल ने कहा की मैं सिवनी से आया हूं। स्वर्गीय दाऊसाहेब के अनुसार ठाकुर हरबंस सिंह के नेतृत्व में मैंने यू एन एस यू आई में काम किया है| कमलेश्वर पटेल जी के साथ मुझे देशभर में संगठन में काम करने का अवसर मिला। कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को राहुल भैया का वरदहस्त प्राप्त है। राहुल भैया को प्रदेश की जनता आज भी नेता प्रतिपक्ष के रूप में मानती है। यदि आपने कमलेश्वर पटेल को चुनाव जीत कर सकारात्मक परिणाम दिया तो देश भर में यह संदेश जाएगा कि आप आज भी दाऊसाहब की विचारधारा को मानते हैं।

सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, चुरहट कांग्रेस मीडिया प्रभारी सोमेश्वर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामभिलाष पटेल, विवेक कोल, चंद्रमणि पांडे, स्नेहलता, प्रफुल्ल पटेल, विजय सिंह युवक कांग्रेस, एमके खान, स्नेह लता सरपंच बरखरा सरपंच, जैनेंद्र पटेल सरपंच, ज्ञानेंद्र अधिकारी अग्निहोत्री,जिला पंचायत सदस्य राहुल पटेल, केडी साकेत, नेता सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सेक्टर के अनेक सम्मानित, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे|


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button