ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी में आंधी तूफान ने बरपाया कहर, तेज हवाओं के साथ गिरे ओले,कुसमी,रामपुर नैकिन और सीधी प्रभावित…

ar 728 ad
AR News Live

सीधी जिले का अचानक मौसम का मिजाज आज फिर बदल गया जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले पड़े।सीधी के माटा मुनगहा , खम्हघाटी , सरेठी में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई है।वहीं जिले के कुशमी तहसील अन्तर्गत भुईमाड़ क्षेत्र में 6 बजे के करीबन तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई, आंधी इतनी तेज थी कि किसान रामधारी साहू के खेत में काट कर रखी गेहूं की फसल उड़ गई, इससे साथ ही क्षेत्र भर मे गेहूँ की फसल को नुकसान पहुंचा है, गेहूं खेत में रखीं थी और इस अचानक बारिश व आंधी तूफान से नुकसान पंहुचा हैं। माना जा रहा है कि दलहन फंसलें , गेंहू , आम महुआ व पालतू पशुओं की क्षति हुई है।
उधर जिले के रामपुर नैकिन अंचल के मुड़तला सहित अन्य ग्रामों मे इसका असर सबसे ज्यादा दिखाई दिया है जहां चने से तीन गुने आंवला आकार से भी पड़े ओले पढ़ते हुए दिखाई दिए इसके बाद किसानों के माथे की चिंताएं बढ़ती हुई साफ तौर पर देखी गई।

एक तरफ अब कटाई का सीजन आ रहा है जहां दूसरी तरफ कई जगह में खेतों में गेहूं और अरहर की फसल पकने को तैयार हो चुकी है। ऐसे में ओले पड़ने की वजह से पूरी खेती नष्ट हो गई है । दूरी तरफ आदिवासी बाहुल्य माटा, मुनगहा, सरेठी इलाके मे खुले आसमान के नीचे बंधी भैंस , बैल , गायों को भी ओले का सामना करना पड़ा। एक तिवारी परिवार के कई पालतू पशु भी ओलावृष्टि के शिकार हो गये हैं। इस परिवार की खेती किसानी से लेकर लाखों की पशु हानि का अनुमान लगाया जा रहा है । देखना होगा कि राजस्व अमला इसकी भरपाई करेगा या ऊंट के मुंह में जीरा ….?


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button