ब्रेकिंग न्यूज़

संयुक्त दल द्वारा मिठाई दुकानों की जांच की गई ——- कार्यवाही में 89 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री का किया गया विनष्टिकरण

ar 728 ad
AR News Live

संयुक्त दल द्वारा मिठाई दुकानों की जांच की गई

——-

कार्यवाही में 89 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री का किया गया विनष्टिकरण

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-होली त्यौहार के अवसर पर मिष्ठान भंडारों में भारी मात्रा में मिलावटी सामग्री विक्रय की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार टीम गठित की जाकर राजस्थान मिष्ठान भंडार, वसुंधरा होटल तथा नीलम होटल के कारखाने में छापेमारी की कार्यवाही की गई जिसमें अधिक मात्रा में गंदगी, मिठाइयों में मक्खियां मंडराती पायी गई । मड़रिया सीधी में स्थित वसुंधरा होटल के कारखाने में काफी गंदगी, टूट-फूट व दूध में मक्खियां गिरी पायी गई। इस कार्यवाही में 89 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री के विनष्टिकरण की कार्यवाही की गई।

 

इस कार्यवाही में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास प्रिया पाठक, एसडीओपी गायत्री तिवारी, तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल सहित राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, खाद्य एवं औषधि विभाग, खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मिलावटी खाद्य सामग्री के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button