ब्रेकिंग न्यूज़

18 दिवसीय फगुआ जोहार की सीधी सहित सिंगरौली जिले में रही धूम

ar 728 ad
AR News Live

18 दिवसीय फगुआ जोहार की सीधी सहित सिंगरौली जिले में रही धूम

 

*इन्द्रवती नाट्य समिति ने लोक कलाकारों का बढ़ाया सम्मान – आर. बी. सिंह*

 

*काशी भवन पनवार में फगुआ जोहार का हुआ शानदार आयोजन*

 

*18 दिवसीय फगुआ जोहार का बैजनाथ सभागार सीधी में होगा आज भव्य समापन*

 

*फाग महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे चर्चित फाग गायक*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

18 दिवसीय फगुआ जोहार “फाग महोत्सव” और होली मिलन की सीधी सहित सिंगरौली जिले में भी धूम रही,महोत्सव में लगभग 700 कलाकारों ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया। फगुआ जोहार के सत्रहवें दिन टाटा कॉलेज,जायसवाल कालोनी, फूलमती माता मंदिर मधुरी, आयुष्मान कला भवन कोटहा, काशी भवन पनवार और शिव मंदिर दक्षिण करौंदिया में फाग गायन का शानदार कार्यक्रम हुआ, इस दौरान बतौर कलाकार नीरज कुंदेर, रोशनी प्रसाद मिश्र,रजनीश जायसवाल,प्रजीत साकेत, रावेंद्र सिंह, जगन्नाथ जायसवाल, रामनरेश सिंह, शिवनंदन सिंह, चंद्रभान सिंह और लल्लू सिंह शामिल हुए। अतिथि व श्रोता दर्शक के रूप में इं.आर. बी. सिंह, रचना राजे सिंह,महेंद्र सिंह, दिलीप सितानी, अजीता द्विवेदी,राजकुमार पाण्डेय, उमा प्रसाद शर्मा,आलोक शुक्ला, बी.एल. सिंह, राघवेंद्र द्विवेदी,अंकुश सिंह, बाबूलाल कुंदेर,रामनरेश सिंह चौहान, विनोद तिवारी, ज्ञानेंद्र सिंह गोले दादा, राघवेंद्र सिंह,देवेश सिंह चौहान,बेनी मैथ्यू, तरुणेंद्र प्रताप सिंह, सुशील तिवारी, अभयराज योगी,निर्भय द्विवेदी,रामबदन जायसवाल, प्रवीण सिंह,संजय सिंह,अतुल द्विवेदी,सौरभ सिंह, पवन सिंह, आर डी शुक्ला,विपिन मिश्र,अनिल मिश्र,शिवप्रसाद विश्वकर्मा, बालेंद्र सिंह, निपेंद्र सिंह, अंजली तिवारी, उमेश गुप्ता,सुभाष जायसवाल,राजेश वर्मा,अभिषेक शर्मा,ज्योति सिंह, दिनेश जायसवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संयोजन अंकुश सिंह,राजेश सिंह रवी,नंदलाल केवट, अजीता द्विवेदी,नीरज कुंदेर और बाबूलाल ने किया।फगुआ जोहार के सिलसिले में इन्द्रवती नाट्य समिति के संरक्षक इं. आर. बी. सिंह ने कहा कि इन्द्रवती नाट्य समिति अनवरत विभिन्न लोक उत्सवों का आयोजन कर विंध्य के लोक कलाकारों का मान सम्मान बढ़ाया है, जहां एक तरफ़ दुनिया डिजिटल होती जा रही है वहीं दूसरी ओर समिति के निदेशक द्वय नीरज कुंदेर और रोशनी प्रसाद मिश्र ने बघेली लोक संस्कृति को पुनर्जीवन देने में कोई कोताही नहीं बरते वहीं इनके सहयोगी रजनीश कुमार जायसवाल और प्रजीत कुमार साकेत भी इनके साथ कंधे में कंधा मिलाकर कला के संरक्षण में आगे बढ़ रहे हैं।आज दोपहर दो बजे से बैजनाथ सभागार “इन्द्रवती नाट्य समिति कार्यालय” सीधी में 18 दिवसीय फगुआ जोहार “फाग महोत्सव” का भव्य समापन होगा जिसमें जिले के लगभग 300 कलाकार फाग की प्रस्तुति देंगे। समिति के संरक्षक डॉ अनूप मिश्र ने जिलेवासियों से होली मिलन के समापन समारोह में शामिल होने के लिए अपील किया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button