सीधी विधायक रीती पाठक ने भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा की विजय श्री के लिए मांगा जनता का आशीर्वाद

सीधी विधायक रीती पाठक ने भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा की विजय श्री के लिए मांगा जनता का आशीर्वाद
चुनाव मैं नहीं पार्टी का हर कार्यकर्ता और जनता लड़ेगी — डॉ राजेश मिश्रा
यह चुनाव हर भारतीय के स्वाभिमान का चुनाव — रीती पाठक
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी ख्याति प्राप्त चिकित्सक, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा के लिए सीधी विधायक और नि वर्तमान सांसद श्रीमती रीती पाठक ने सीधी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सभाएं कर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर डॉक्टर राजेश मिश्रा के लिए जन आशीर्वाद मांगा।
भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन को नमन करते हुए कहा कि मेरे जीवन का उद्देश्य सेवा रहा है। राजनीति भी एक सेवा का माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी का मैं निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझे जब-जब जो जिम्मेदारी दी उसका मैं पूर्णतः पालन किया। आज मैं आपके बीच लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में खड़ा हूं। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मिश्रा ने दोनों हाथ जोड़कर प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ-साथ आम जनों से निवेदन किया कि आप सभी डॉक्टर राजेश मिश्रा बन मेरे प्रतिनिधित्व चुनाव लड़े। मेरे कार्यकाल में पार्टी का हर कार्यकर्ता सांसद होगा। आपका हर सुख और दुख मेरा होगा। इस दौरान जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिला और नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी, डॉक्टर राजेश मिश्रा, रीती पाठक जिंदाबाद के जोरदार नारे लगे।
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने दोनों हाथ जोड़कर सबसे पहले विधानसभा में ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए सभी जनता जनार्दन का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि डॉ राजेश मिश्रा को प्रचंड मतों से अपना आशीर्वाद और समर्थन प्रदान करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाएं। भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के लिए यह विजय केवल चुनावी विजय नहीं है। बल्कि करोड़ों भारतीयों और विशेष रूप से हमारी बहनों के स्वाभिमान का चुनाव है। हर बहन मेरी स्वाभिमान और अभिमान है। जिसके लिए मैं जीती हूं।
पार्टी मेरी मां
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने मार्मिक अपील करते हुए जनता जनार्दन से कहा कि पार्टी हमारी मां है और माॅ से कभी गद्दारी नहीं करना चाहिए।
डॉक्टर साहब आदर्श कार्यकर्ता और प्रत्याशी — लालचंद
प्रतिष्ठित व्यवसाय और वरिष्ठ नेता लालचंद गुप्ता ने कहा कि डॉ राजेश मिश्रा में आदर्श कार्यकर्ता और प्रत्याशी के गुण विद्यमान है।मैंने डॉक्टर साहब को देखा है कि किसी को यदि चिकित्सीय सेवा की जरूरत हो तो 24 घंटे रात दिन जब फोन लगाओ और जहां मिले वहीं पर डॉक्टर की दवाई का फायदा मिलता था और परामर्श निशुल्क मिलता था। डॉक्टर साहब को पार्टी ने टिकट देकर एक बहुत अच्छा प्रत्याशी अपने बीच में उतारा है। डॉक्टर साहब की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि डॉ मिश्रा सरल, सहज और अद्भुत प्रतिभा के धनी है। उन्हें दिल्ली पहुंचा कर हम उनकी सभी योग्यता का लाभ लेंगे।
लाडली बहनों ने डॉक्टर मिश्रा का किया अभिनंदन
पडरा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी और लाडली बहनों ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक का हल्दी अक्षत लगाकर अभिनंदन किया और चुनाव में विजय श्री का आशीर्वाद प्रदान किया।
कई कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद तिवारी, रामा मिश्रा, जे सी मिश्रा, श्रीमती सुश्रुत रजक ने अपने दर्जनों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के साथ सीधी विधानसभा के सेमरिया और कुचवाही मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायत कारगिल, कबरी, धनखोरी, पडरा बाईपास, सारो, कुबरी, अमरपुर में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई, जिसमें हजारों लोग शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, विधानसभा प्रभारी मोतीलाल पटेल, संयोजक विनय सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,जिला महामंत्री विनोद साकेत, विश्वबंधुधर द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा, रामराज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, संतोष पांडे, पुनीत नारायण शुक्ला, प्रदीप सिंह, पुष्पराज सिंह, सरपंच मथुरा कोल, कृपा शंकर पांडे, उमाशंकर यादव, हरिनाथ सिंह, नरेंद्र गौतम, प्रदीप सिंह, एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा, अशोक सिंह परिहार, रण बहादुर सिंह, रामलाल साकेत, श्रीनिवास साहू, संजू साहू, भगवान दास साहू, के के तिवारी, महादेव साहू, चंदन साहू, विनोद मिश्रा, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह टिंकू, कुसुम पांडे ,के के तिवारी, निवास साहू, विनोद शुक्ला, नंदकुमार पयासी, अखंड प्रताप सिंह चौहान, श्रीकांत, प्रयास तिवारी, राजेंद्र शर्मा ,विष्णु शुक्ला, रन्नू साकेत, पूजा जायसवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व मंडल अध्यक्षों ने स्वागत भाषण कर अतिथियों का स्वागत किया।




