ब्रेकिंग न्यूज़

जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

ar 728 ad
AR News Live

जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

 

*_ सुरक्षित एवम् शांतिपूर्ण होली मनाने के लिए हुआ विचार विमर्श।_*

 

*होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा की कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व जिला सीधी के समस्त अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में, जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी के द्वारा अपने अपने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं जन सामान्य को आमंत्रित कर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।

 

बैठक में थाना एवं चौकियों के प्रभारी एवम् स्टाफ, संबंधित थाना एवं चौकी क्षेत्र के सरपंच सचिव गणमान्य नागरिक तथा जन सामान्य उपस्थित रहे । आगामी होली त्योहार को मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया कि किस प्रकार सुरक्षित तरीके से शांतिपूर्ण होली का त्यौहार मनाया जाए। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई की नशे से दूर रहकर होली का त्यौहार मनाने का प्रयास करें स्वयं सुरक्षित रहे तथा अपने आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखें। सामूहिक होली खेलते समय स्वयं सुरक्षित रहते हुए समाज सुरक्षित रखें। सीधी पुलिस आपके सुरक्षा के लिये 24 घंटे समर्पित है।

 

 

 

जिले में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेरे द्वारा जिले भर के थाना/चौकी प्रभारियों को त्योहार पर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को होली के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में होली के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी व सतर्कता के साथ गश्त करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। नशे में धुत होकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button