ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी विधानसभा के विकास हेतु विधायक रीती पाठक ने सत्र के दौरान पूछे सवाल, बोली सीधी का सर्वश्रेष्ठ विकास हो, यहीं मेरी प्राथमिकता

ar 728 ad
AR News Live

सीधी विधानसभा के विकास हेतु विधायक रीती पाठक ने सत्र के दौरान पूछे सवाल, बोली सीधी का सर्वश्रेष्ठ विकास हो, यहीं मेरी प्राथमिकता
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने सीधी के विकास के लिये प्रतिबध्द होकर विधानसभा सत्र के दौरान सीधी विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ और चौमुखी विकास के लिए विभिन्न विभागों के संबंध में प्रश्न उठाए। लंबित योजनाएं एवं परियोजनाओं को शीघ्र पूरा होने का मिला आश्वासन।
पूर्व सांसद और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान उठाए गए मुद्दों में सीधी में पुलिस अमले में स्वीकृत पद और रिक्त पदों की जानकारी, पिछले 1 वर्ष के दौरान हुए अपराधिक मामलों को कम करने का सुझाव, विधानसभा के ग्राम खाम्ह, और ग्राम पटेहरा (मुग़ल चौराहा) के पास पुलिस चौकी की स्थापना प्रमुख है।
विधायक श्रीमती पाठक द्वारा पूछे गए प्रश्नों में विधानसभा अंतर्गत आगनवाडी कार्यकर्त्ता व सहायिका के अंतर्गत स्वीकृत पद और नियुक्तियों के बारे में , साथ ही म.प्र. अंतर्गत चल रहे योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना,लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं स्वस्थ्य बालक बालिका पोषण योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के बारे में जानकारी मांगी वहीं सीधी शहर को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया है, उसके कायाकल्प के बारे में जानकारी मांगी। सीधी के हवाई अड्डे को सरकार की उड़ान योजना में जोड़ने की बात रखी। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए भी सीधी विधायक रीती पाठक ने सवाल उठाए जैसे जिले में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वीकृत नवीन मेड़िकल कॉलेज, संचालित नर्सिंग कॉलेज व्यवस्था की जानकारी ली। वही जिला चिकित्सालय में स्वीकृत सभी पदों की जानकारी के साथ-साथ कार्यरत स्टाफ की स्थिति की भी जानकारी मांगी और रिक्त पद कब तक भरे जाएंगे इसकी भी जानकारी ली। जिले में फ्री शासकीय एंबुलेंस दबाओं एवं वाहन वेंटीलेटर आदि की क्या व्यवस्था हो सकती है, साथ ही साथ सीधी में चलित औषधालय की स्थिति एवं ज्यादा सुविधाजनक किये जाने के लिए क्या योजना है, इसकी भी जानकारी मांगी।
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक नें बरसों से लंबित कार्यों के विषयांतर्गत जिले में निर्माणाधीन महान बांध पर महान कैनाल के प्रथम फेज एवं बहरी विस्तार परियोजना द्वितीय फेज के पूर्णता की स्थिति के साथ ही पूर्ण होने की स्थिति और लगने वाले बजट के बारे में भी जानकारी मांगी। वहीं सीधी सिंगरौली जिले में गोंड़ परियोजना के अंतर्गत कई वर्षों से बड़े बांध बनने की योजना है। इसका निर्माण एजेंसी और ठेकेदारों सहित भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी।
विधायक श्रीमती रीती पाठक द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के जवाब में संबंधित विभागों के मंत्रियों ने जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी सवाल के जवाब में संबंधी मंत्री जी द्वारा सकारात्मक जवाब देते हुए जो विकास कार्यलंबित है, उनमें तत्काल ध्यान देते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। इससे जहां सीधी विधानसभा का विकास होगा, वहीं कायाकल्प भी होगा। वहीं लोगों में उन्नति और प्रगतिशीलता भी दिखेगी, जिससे भारतीय जनता पार्टी की जो विकसित भारत का सपना है, वह सरकार होगा।
इन सवालों के जवाब प्राप्त करने के बाद सीधी विधायक श्रीमती पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित संबंधित सभी विभागों के मंत्रियों का अपनी और क्षेत्र की जनता की ओर से उनका हृदय से आभार ज्ञापित किया l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button