ब्रेकिंग न्यूज़

सिंगरौली में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

ar 728 ad
AR News Live

रविवार को बरगवां थाना क्षेत्र के पोड़ी में ट्रक की चपेट में आने से मौके पर एक अधेड़ एवं बेटहाडाड़ में बोलेरो से टकराकर बाईक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद दोनो स्थानों पर आक्रोशित लोगो चक्का जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे थे। एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी को लोगो को समझाइस देने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बरगवां थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी। वाहन की चपेट में सड़क किनारे बागवानी कर रहे वंशरूप सिंह उम्र 50 वर्ष के आने से मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे एवं बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाइस देने प्रशासन से तत्कालीन सहायता राशि एवं वाहन मालिक द्वारा मुआवजा राशि देने के बाद मामला शांत हुआ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button