ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से लोगों में उत्साह

ar 728 ad
AR News Live

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से लोगों में उत्साह

——-

गोतरा में भजन संध्या का हुआ आयोजन

——-

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंदिरों के साफ-सफाई में की सहभागिता

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से अधिक से अधिक आमजनों को जोड़ने हेतु राज्य शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी प्रमुख मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिरों में दीपदान एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। लोग उत्साह के साथ रामचरितमानस और रामनाम धुन का गायन कर रहे हैं। साफ-सफाई अभियान में जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सहभागिता की जा रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

इसी क्रम में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित गणमान्य नागरिकों ने नगर पालिका सीधी अन्तर्गत पुराना हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता की। माता अष्टभुजी मंदिर गोतरा में विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम तथा कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह के साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इसके उपरांत मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

 

इसी प्रकार जिले के अन्य मंदिरों में गणमान्य नागरिकों तथा ग्रामवासियों द्वारा उत्साह के साथ साफ-सफाई की जा रही है। जिले के सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित चित्रकला, रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button