ब्रेकिंग न्यूज़

विगत वर्ष के कार्यवाहियों का जायज़ा लेने एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियो हेतु पुलिस कप्तान ने आहूत की अपराध गोष्ठी, विगत वर्ष के कार्यवाहियों की समीक्षा कर वर्तमान के लिये बनाई कार्ययोजना।

ar 728 ad
AR News Live

विगत वर्ष के कार्यवाहियों का जायज़ा लेने एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियो हेतु पुलिस कप्तान ने आहूत की अपराध गोष्ठी, विगत वर्ष के कार्यवाहियों की समीक्षा कर वर्तमान के लिये बनाई कार्ययोजना।
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी।दिनांक 19/01/2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति, विगत वर्ष की कार्यवाहियों का जायजा एवं आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियो को जानने के लिये पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी (प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्या) सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर, एसडीओपी चुरहट (प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक अजाक) आशुतोष द्विवेदी एवं समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक द्वारा विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाने एवं वर्ष कें अंत में अधिकतम अपराध/मर्ग निकाल करने हेतु सबको बधाई दी जाकर वार्षिक अपराधों का तुलनात्मक थानावार अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाकर पूर्व के लंबित अपराधों का तथा वर्तमान में पंजीबद्ध हो रहे अपराधों का त्वरित निराकरण कर अपराध निकाल हेतु निर्देशित किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु समस्त अधिकारियो को तैयार रहने एवं क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिती के साथ साथ आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही निम्न बिंदुओं पर विशेष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं अवैध कार्यो में संलिप्त लोगो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये तांकि आगामी लोकसभा चुनाव भी विधानसभा चुनाव की भांति शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। चुनाव के मद्देनजर पूर्व के ऐसे अपराधी जिनके ऊपर पूर्व में 5 या 5 से अधिक अपराध पंजीबंद्ध है उन सभी का जिला बदर तैयार कर तत्काल पेश करें ताकि उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। जिन असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है उनका अंतिम बाउण्ड ओवर कराना सुनिश्चित करें। स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट के आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करें एवं लोकसभा चुनाव के पूर्व लंबित की संख्या को शून्य पर लाएं। सीएम हेल्पलाइन में जिले की टीम अच्छा काम कर रही है जिसके कारण हम लगातार उच्चतम स्थान पर रहे है इसलिये प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये उनका संतुष्टि पूर्वक निराकरण करे। क्षेत्र में चोरी एवं गृहभेदन की शिकायते नही आनी चाहिये इसके लिये सतत क्षेत्र का भ्रमण करते रहे एवं पूर्व के आरोपियों की पता तलाश कर चोरी की गई संपत्ति का शत प्रतिशत वापस करवाने का प्रयास करें। जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में किसी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ का भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय न हो इसका विशेष ध्यान रखे, साथ ही अधिकतम अपराधों का निराकरण कर जल्द से जल्द पीड़ित को न्याय दिलाये, आमजन द्वारा की गई शिकायत की जल्द से जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलवाये। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित हुई अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करें। गंभीर एवं चिन्हित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी विवेचना करें। खनिज का अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही कर प्रयुक्त वाहनों के राजसात की कार्यवाही करवाएं। गंभीर एवं चिन्हित मामलों में थाना प्रभारी स्वयं रूचि लेकर त्वरित एवं प्रभावी विवेचना कर पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास करें।

गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को पुरस्कृत किया जाकर गोष्ठी समाप्त की गई ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button