ब्रेकिंग न्यूज़

विकसित भारत संकल्प यात्रा चंदवाही एवं तरका पहुंची

ar 728 ad
AR News Live

——-

जनहित की योजनाओं का लाभ छूटे हुए हर पात्र व्यक्ति को समय सीमा में मिले- विश्वामित्र पाठक

——–

लोग सशक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा चंदवाही एवं तरका पहुंची

——-

जनहित की योजनाओं का लाभ छूटे हुए हर पात्र व्यक्ति को समय सीमा में मिले- विश्वामित्र पाठक

——–

लोग सशक्त होंगे तभी देश सशक्त एवं विकसित होगा- कलेक्टर श्री मालवीय

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सिहावल l विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरुवार 18 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र सिहावल के ग्राम पंचायत चंदवाही एवं तरका पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामवासियों द्वारा बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ग्राम पंचायत तरका में ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक को स्वागत में लड्डुओं से तौला गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा जनहितैषी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

विधायक श्री पाठक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब व्यक्तियों के घर-घर तक शासन की योजनाओं का लाभ और सुविधाओं को पहुंचाने की गारंटी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश के विकास में नए-नए कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि भारत विकसित हो, सर्व संपन्न हो। देश का विकास गांव से लेकर शहर तक हो जिससे हमारा देश विकासशील से विकसित हो जाए। शासन द्वारा हम सब के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं जिनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे जिससे मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का सपना साकार हो। देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जारी जनसेवा का महायज्ञ देशवासियों के जीवन को विकास के नए प्रकाश से आलोकित कर रहा है। सभा में उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत के संकल्प की सपथ दिलाई गई। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से यह अपील की है कि जो लोग किसी भी योजना के लाभ से वंचित हों, अपना आवेदन दें। सभी आवेदनों पर विचार व निर्णय होगा तथा पात्रतानुसार समय-सीमा में लाभ मिलेगा। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला जी के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर आप सब अपने अपने घरों में भजन कीर्तन कीजिए घरों की सफाई, सजावट एवं दीप जलाकर दिवाली जैसा उत्सव मनाएं।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक श्री पाठक द्वारा निम्नलिखित निर्माण कार्यों की घोषणा की गई-

*1-* चंदवाही बसौडिया यादव बस्ती में दद्दू यादव के घर के पास रपटा निर्माण लागत 15 लाख।

*2-* चंदवाही खैरहवा शंकर जी मंदिर से अनुसूचित जाति बस्ती मार्ग में 2 नग पुल निर्माण लागत 10 लाख।

*3-* बसौडिहा यादव बस्ती में हैंडपंप खनन।

*4-* पिपरहिया आदिवासी बस्ती में हैंडपंप खनन।

*5-* तरका में निर्मित गौशाला को चालू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

*6-* तरका केवट बस्ती में सुदूर सड़क योजना से मार्ग निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया।

*7-* तरका तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण करने हेतु विभाग को निर्देश दिया गया।

विधायक ने ग्राम पंचायतों के मांगपत्र को पूरा करने का आश्वासन दिया। ऐरा प्रथा, आवारा पशुओं से किसानों की फसलों का हो रहे नुकसान से निजात हेतु तात्कालिक व्यवस्था के लिए पंचायत को निर्देशित किया की 3 मजदूरों को मवेशियों को चराने में लगाएं, 6 माह बाद मवेशियों के लिए गौअभ्यारण/ चारागाह का कार्य कराने का आश्वासन दिया।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंशानुरूप यह विकास यात्रा पूरे प्रदेश में सभी पंचायतों में पहुंच रही है। अब तक लगभग 260 से अधिक ग्राम पंचायतों में यह यात्रा पहुंच चुकी है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि शासन द्वारा लोकहित में जो योजनाएं चलाई जा रही है उनके संबंध में चर्चा हो, लोगों को उनके लाभों के बारे में जानकारी हो। किस योजना का लाभ पाने की पात्रता क्या है, लाभ कब और क्या मिलेगा, जब इस सब बातों की जानकारी सभी को होगी लोगों को तभी लाभ मिल पाएगा। इस शिविर का उद्देश्य आप सब को जानकारी देना और किसी भी योजना से वंचित पात्र लोगों को लाभ पहुंचाना है। आप सब जो पात्र हों आवेदन दें निराकरण हर आवेदन का समय सीमा में होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल धोटे, एसडीएम एस पी मिश्रा, पुनीत पांडे, रामजी सिंह, श्यामसुंदर सिंह, अशोक शुक्ला, किरण पाण्डेय सरपंच, श्यामकली सरपंच, रमेश तिवारी, संपुरण सिंह जनपद सदस्य, महेश प्रजापति, जयप्रकाश पाण्डेय, भूपेंद्र पाण्डेय, श्यामलाल यादव, शिवपूजन दीक्षित, डाoसंजय पटेल, रविंद्र द्विवेदी, अखिलेश त्रिपाठी, अनुसुइया वाजपेयी सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

तभी देश सशक्त एवं विकसित होगा- कलेक्टर श्री मालवीय

विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरुवार 18 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र सिहावल के ग्राम पंचायत चंदवाही एवं तरका पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामवासियों द्वारा बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ग्राम पंचायत तरका में ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक को स्वागत में लड्डुओं से तौला गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा जनहितैषी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

विधायक श्री पाठक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब व्यक्तियों के घर-घर तक शासन की योजनाओं का लाभ और सुविधाओं को पहुंचाने की गारंटी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश के विकास में नए-नए कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि भारत विकसित हो, सर्व संपन्न हो। देश का विकास गांव से लेकर शहर तक हो जिससे हमारा देश विकासशील से विकसित हो जाए। शासन द्वारा हम सब के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं जिनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे जिससे मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का सपना साकार हो। देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जारी जनसेवा का महायज्ञ देशवासियों के जीवन को विकास के नए प्रकाश से आलोकित कर रहा है। सभा में उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत के संकल्प की सपथ दिलाई गई। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से यह अपील की है कि जो लोग किसी भी योजना के लाभ से वंचित हों, अपना आवेदन दें। सभी आवेदनों पर विचार व निर्णय होगा तथा पात्रतानुसार समय-सीमा में लाभ मिलेगा। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला जी के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर आप सब अपने अपने घरों में भजन कीर्तन कीजिए घरों की सफाई, सजावट एवं दीप जलाकर दिवाली जैसा उत्सव मनाएं।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक श्री पाठक द्वारा निम्नलिखित निर्माण कार्यों की घोषणा की गई-

*1-* चंदवाही बसौडिया यादव बस्ती में दद्दू यादव के घर के पास रपटा निर्माण लागत 15 लाख।

*2-* चंदवाही खैरहवा शंकर जी मंदिर से अनुसूचित जाति बस्ती मार्ग में 2 नग पुल निर्माण लागत 10 लाख।

*3-* बसौडिहा यादव बस्ती में हैंडपंप खनन।

*4-* पिपरहिया आदिवासी बस्ती में हैंडपंप खनन।

*5-* तरका में निर्मित गौशाला को चालू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

*6-* तरका केवट बस्ती में सुदूर सड़क योजना से मार्ग निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया।

*7-* तरका तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण करने हेतु विभाग को निर्देश दिया गया।

विधायक ने ग्राम पंचायतों के मांगपत्र को पूरा करने का आश्वासन दिया। ऐरा प्रथा, आवारा पशुओं से किसानों की फसलों का हो रहे नुकसान से निजात हेतु तात्कालिक व्यवस्था के लिए पंचायत को निर्देशित किया की 3 मजदूरों को मवेशियों को चराने में लगाएं, 6 माह बाद मवेशियों के लिए गौअभ्यारण/ चारागाह का कार्य कराने का आश्वासन दिया।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंशानुरूप यह विकास यात्रा पूरे प्रदेश में सभी पंचायतों में पहुंच रही है। अब तक लगभग 260 से अधिक ग्राम पंचायतों में यह यात्रा पहुंच चुकी है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि शासन द्वारा लोकहित में जो योजनाएं चलाई जा रही है उनके संबंध में चर्चा हो, लोगों को उनके लाभों के बारे में जानकारी हो। किस योजना का लाभ पाने की पात्रता क्या है, लाभ कब और क्या मिलेगा, जब इस सब बातों की जानकारी सभी को होगी लोगों को तभी लाभ मिल पाएगा। इस शिविर का उद्देश्य आप सब को जानकारी देना और किसी भी योजना से वंचित पात्र लोगों को लाभ पहुंचाना है। आप सब जो पात्र हों आवेदन दें निराकरण हर आवेदन का समय सीमा में होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल धोटे, एसडीएम एस पी मिश्रा, पुनीत पांडे, रामजी सिंह, श्यामसुंदर सिंह, अशोक शुक्ला, किरण पाण्डेय सरपंच, श्यामकली सरपंच, रमेश तिवारी, संपुरण सिंह जनपद सदस्य, महेश प्रजापति, जयप्रकाश पाण्डेय, भूपेंद्र पाण्डेय, श्यामलाल यादव, शिवपूजन दीक्षित, डाoसंजय पटेल, रविंद्र द्विवेदी, अखिलेश त्रिपाठी, अनुसुइया वाजपेयी सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button