ब्रेकिंग न्यूज़

बहरी स्कूल वैन दुर्घटना की अद्यतन स्थिति*

ar 728 ad
AR News Live

*बहरी स्कूल वैन दुर्घटना की अद्यतन स्थिति*

 

*प्राथमिक तथ्यों के आधार पर स्कूल वैन की स्टेयरिंग फ़ैल होने के कारण हुई दुर्घटना, दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं*

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l बहरी क्षेत्र में आज दिनांक 17.01.2024 के समय सुबह करीबन 10.20 बजे डायल 100 एवं फोन द्वारा सूचना मिली कि ग्राम चोराही मे गोल्डन स्टार एकडमी का स्कूल वैन पलट गया है जिसमे विद्यालय के कई बच्चे है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बहरी मय स्टाफ पहुंची जो बच्चो को स्कूल वैन एमपी 53 पी 0824 में 12 बच्चे सवार थे जिन्हे तत्काल वैन से निकालकर थाना के शासकीय वाहन, डायल 100 वाहन एवं 108 से पीएचसी बहरी लाकर उपचार कराया गया जिसमे 11 बच्चों का इलाज कराकर पूर्णतः स्वस्थ होने पर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया तथा एक बच्ची बेहोश होने से जिला अस्पताल सीधी भर्ती कराया गया जो अब स्वस्थ है। घटना पर तत्काल थाना बहरी में 279, 337 आई.पी.सी. का अपराध पंजीबद्ध कर स्कूल वैन के चालक अतुल कुशवाहा पिता राजबहोर कुशवाहा को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर घटना के संबंध मे पूछताछ की गयी जो बताया कि समय करीबन 10.00 बजे चोराही घाटी रोड मे अचानक स्टेयरिंग फ़ैल हो जाने से स्कूल वैन अनियंत्रित होकर रोड़ से नीचे पलट गई। वाहन के दस्तावेजो की तस्दीक की गयी जो गाड़ी का रजिष्ट्रेशन, बीमा, फिटनेश, परमिट वैध होना पाया गया तथा चालक अतुल कुशवाहा पिता राजबहोर कुशवाहा का मेडिकल परीक्षण पीएचसी बहरी से कराया गया जो किसी तरह के नशे मे होना नहीं पाया गया और न ही किसी तरह की चोट लगी है। प्रकरण की विस्तृत विवेचना की जाकर अन्य साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। मामले में किसी भी बच्चे को किसी प्रकार की गंभीर चोट नही आयी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button