ब्रेकिंग न्यूज़

अटल जी आधुनिक भारत के विराट व्यक्तित्व एवं महामना — शरदेन्दु तिवारी 

ar 728 ad
AR News Live

अटल जी आधुनिक भारत के विराट व्यक्तित्व एवं महामना — शरदेन्दु तिवारी

अटल जी के सपनों को मोदी जी कर रहे सरकार — देव कुमार

भाजपा द्वारा मनाई गई अटल जी की जयंती

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। अटल केवल एक नाम नहीं, एक विचार है। अटल जी राजनीतिक दलों की सीमाओं से परे विराट व्यक्तित्व एवं महामानव थे। वे आधुनिक भारत के निर्माता एवं संगठन शिल्पी थे।

उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीजेपी मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं अभियान समिति के प्रदेश संयोजक चुरहट के पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं ।

पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने जिले के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व राजनीतिक सीमा बंधनों से ऊपर था। वह एक विश्वव्यापी कवि, विचारक, लेखक एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत के साथ-साथ पाथेय थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकारी अटल जी के सपनों को साकार करने में जुटी हुई है।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साकार कर रहे हैं। धारा 370, राम मंदिर, एक नागरिक संहिता के साथ साथ दलित, शोषित, वंचितों के कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज देश, विश्व मानसपटल पर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अपनी धाक जमा रहा है । भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने अटल जी की कविता का जिक्र करते हुए कहा कि बाधाएं आती है, आऐ, कदम मिलाकर चलना होगा।

 

जनकल्याण का नाम अटल — डॉ राजेश

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि जन कल्याण की जितनी भी योजनाएं संचालित हैं जैसे प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मन निधि, उज्ज्वला योजन इत्यादि सभी के मूल में अटल जी हैं।

राजनीति के ध्रुव तारे थे अटल — इंद्र शरण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी राजनीति में एक ध्रुव तारे की तरह थे, जिसके अलौकिक प्रकाश से देश की राजनीति लौकिक हुआ करती थी । आओ फिर से दिया जलाएं, माना अंधेरा घना है, किंतु दिया जलाना कहां मना है। जैसी अनेक कविताओं की माध्यम से अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

 

राजनीति में सुचित्रा के पर्याय अटल जी– यदुनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मीसाबंदी वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनाथ सिंह ने कहा कि मुझे अटल जी के साथ कार्य करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ था। उनकी सादगी, सरलता और सहजता ही कार्यकर्ताओं की पूंजी है। कार्यकर्तापन क्या होता है यह कोई अटल जी से सीखे।

अटल तो अटल थे — के के तिवारी

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी ने अटल जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी राजनीति में अज्ञात शत्रु थे। अटल जी का जीवन ही कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राजनीति क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

 

अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ — मंजू सिंह

भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी एक कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता और एक सच्चे अर्थों में महान राष्ट्रभक्त थे। हम सभी कार्यकर्ताओं को अटल जी की जीवनी और कविताएं पढ़ते हुए अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलेश्वर सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, राम प्रसाद वैश्य, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, हजारीलाल गुप्ता, कथाकार पंडित भागवत प्रसाद पाठक, कार्यक्रम संयोजक अनिल पांडे, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉक्टर विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री डॉक्टर मनोज मिश्रा, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारीरामकुमार साहू, विवेक सिंह चौहान, शत्रुघ्न तिवारी, जिला मंत्री अखिलेश पांडे, अमित प्रधान, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, लोरिक प्रसाद यादव, राजमणि साहू, राकेश मौर्य, शिवदान साकेत, संदीप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, प्रदीप शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, कुंवर सिंह चंदेल, सुखेंद्र द्विवेदी, सुरेश सिंह चौहान, अजीत वर्मा, पुन्नू खान, डॉक्टर सत्येंद्र उपाध्याय, बाबू जेठानी, स्नेहलता तिवारी, रीता सोनी, विभा शर्मा, अजय चौबे, बृजेश सिंह, बाबूलाल कुशवाहा, कौशलेंद्र सिंह, पार्षद गीता सिंह, कंचन केशरी, आरती सिंह, निशा सिंह चौहान, प्रदीप सिंह, प्रभात कुशवाहा, सूबेदार यादव, धर्मेंद्र शुक्ला, लल्लू भुजवा, दिनेश गुप्ता, महेंद्र यादव, संजय सोनी, कविता तिवारी, रन्नू साकेत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button