संघर्ष से पैदा हुआ समाजवाद संघर्ष से ही स्थापित होगा— जय सिंह चौहान राजू*

*संघर्ष से पैदा हुआ समाजवाद संघर्ष से ही स्थापित होगा— जय सिंह चौहान राजू*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l आज क्रिसमस डे के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी पार्टी की विचार संगोष्ठी समीक्षा बैठक और मासिक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड प्रदेश महासचिव जय सिंह चौहान राजू के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ने की उस अवसर पर विशिष्ट अतीथ के रूप में श्याम काली बैगा एवं बुटाले कोल रही इस बैठक में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा विधानसभा के पोलिंग बार की जानकारी ली गई और जो परेशानी या विसंगतियां संसाधन के अभाव में आई उसे वास्तविक स्थित से एजेंटों द्वारा पोलिंग सदस्यों द्वारा जानकारी दी गई सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजू ने कहा कि आप सब ने संघर्ष किया है। जो संघर्ष किया है। वह बहुत ही संघर्षमय रहा और सत्ता सामंतशाही सरकार का मुकाबला करना बंदिनीय और प्रशंसनीय इसी तरह से अगर आप सब संघर्ष करते रहे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी अब सबको एकजुट होकर लोकसभा के लिए तैयार रहना है। और समाजवाद को स्थापित करने के लिए हम सबको जीवन संघर्ष करना पड़े तब भी तत्पर रहना है। वही विधानसभा अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए 2024 के तैयारी के लिए अपने तन मन धन से सबको एकजुट होकर काम करना है। कार्य समिति अध्यक्ष राज नारायण कोल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया रामदास कोल विधानसभा प्रभारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधन किया इस अवसर पर रामपति बैगा फूल कुमार विश्वकर्मा श्री राम खैरवार राम प्रसाद कोल लवलेश कुमार सिंह राजकुमार सिंह बृजेश यादव राजेश यादव सुधाकर यादव राजेंद्र बैंस अरुण केवट एवं सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।




