आदर्श आचार संहिता का उलंघन कर छल करने की नीयत से उपखण्ड मजिस्ट्रेट का कार्ड लेकर घूम रहे आरोपी से फ़र्ज़ी आईडी कार्ड सहित फॉर्चूनर गाड़ी को जप्त करते हुये कोतवाली पुलिस ने मामला किया पंजीबद्ध

आदर्श आचार संहिता का उलंघन कर छल करने की नीयत से उपखण्ड मजिस्ट्रेट का कार्ड लेकर घूम रहे आरोपी से फ़र्ज़ी आईडी कार्ड सहित फॉर्चूनर गाड़ी को जप्त करते हुये कोतवाली पुलिस ने मामला किया पंजीबद्ध
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l आदर्श आचार संहिता के पालन एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री एस. एन. प्रसाद के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरी अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंघन कर छल करने की नीयत से उपखण्ड मजिस्ट्रेट का कार्ड लेकर घूम रहे आरोपी से फ़र्ज़ी आईडी कार्ड सहित फॉर्चूनर गाड़ी को जप्त करते हुये मामला किया पंजीबद्ध।।
*मामला विवरण*
दिनांक 08/11/2023 को SST पॉइंट 3 देवघटा चेक पोस्ट में रात्रकालीन समय रात्रि 10:15 पर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक वाहन तेज रफ्तार से हूटर बजाता हुआ पटपरा तरफ से आ रहा था जिसे हाथ देकर रोका गया एवं वाहन चला रहे चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम तरुण सिंह चौहान पिता उपेंद्र सिंह चौहान निवासी भोपाल पेशा डॉक्टर एवं ठेकेदार बताया गया एवं उक्त वाहन की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान कई परिचय पत्र पाए गए जिसमें एक मध्य प्रदेश शासन कलेक्टर ऑफिस रीवा में उपखंड दंडाधिकारी के रूप में पाया गया एवं रखे बैगो की चेकिंग की गई जिसमें भिन्न तरह के कई आईडी कार्ड पाये गये जो की उपेंद्र सिंह चौहान मध्य प्रदेश शासन कार्यालय कलेक्टर ऑफिस विदिशा मध्य प्रदेश शासन पद एआरओ तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी दर्ज था जिसके रखने के संबंध में चालक से पूछा गया जो किसी प्रकार का संतोष जनक जवाब नहीं दिया जिससे प्रतीत होता है कि उक्त वाहन चालक द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए छल करने की नीयत से उक्त सभी परिचय पत्र बनवाए गए हैं जो भारतीय दंड संहिता की धारा 417 419 एवं 190(2) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर उक्त सभी परिचय पत्र एवं फॉर्चूनर वाहन जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।




