विधानसभा क्षेत्र सीधी में जनसंपर्क कर रहे राजू

विधानसभा क्षेत्र सीधी में जनसंपर्क कर रहे राजू
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l आज नगरीय क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव जय सिंह राजू ने समाजवादी पार्टी के विचारों को लोगों के बीच में रखते हुए हो रहे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया राजू ने लोगों से यह अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य संबंधी समस्या बिजली पानी की समस्या और बहुत सारी समस्याओं से प्रदेश जूझ रहा है उसे अगर मुक्ति पाना है तो कांग्रेस और भाजपा दोनों को हटाकर तीसरे विकल्प को स्थापित करने से ही प्रदेश और देश का भविष्य है और वह तीसरा विकल्प समाजवादी पार्टी है इसके विकास को लोग उदाहरण बतौर पेश करते हैं जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है और चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे वह सड़क के क्षेत्र में हो चाहे वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो चाहे वह बिजली क्षेत्र में हो चाहे रोजगार के क्षेत्र में हो जिस तरह से उन्होंने विकास किया है इसका उदाहरण आज लोगों से छिपा नही है वहीं स्वर्गीय श्री नेताजी मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री रहते हुए जवानों को जिस तरह से सम्मान दिलाया और जिस तरह से विकास करने का काम किया आज यही प्रदेश में जिले में बहुत बड़े-बड़े नेता हुए और बड़े-बड़े पदों पर रहे लेकिन हमारे यहां आज भी रेलवे की समस्या मुद्दा बना हुआ है बिजली की समस्या मुद्दा बना हुआ है स्वास्थ्य की समस्या मुद्दा बना हुआ है इसी तरह शिक्षा की समस्या इसी तरह महंगाई बेरोजगारी जिस प्रकार से देखा जाए तो समझ में प्रदेश में ढेर सारी समस्याएं व्याप्त जबकि पिछले दिनों रही सरकार कांग्रेस आज की सरकार भाजपा दोनों ने सत्ता में रहते हुए और अभी भी सत्ता में है लेकिन सत्ता के मद में चूर हैं इनका विकास से सरोकार नहीं है अब आने वाला समय समाजवादियों का है और समाजवादी पार्टी ही देश प्रदेश में अमन चैन कायम कर सकती है राजू ने कहा कि अगर आप समाज का क्षेत्र का प्रदेश का देश का विकास चाहते हैं तो समाजवादी पार्टी के पक्ष में लोगों को आशीर्वाद देने के लिए प्रेरित करें और स्वयं ही है आशीर्वाद दें जिससे समाजवादी पार्टी की सरकार बने और प्रदेश बदहाली से मुक्त हो प्रदेश में व्याप्त ढेर सारी समस्याएं जो चरम पर हैं जिस तरह से लोगों को लॉलीपॉप दिखाकर छोटी-छोटी बुनियादी सुविधाओं तक से वंचित रखकर जो प्रदेश सरकार निकम्मी सरकार है उसे हटाना बहुत ही आवश्यक है। इस अवसर पर उपेंद्र शर्मा सुभाष यादव पप्पू सेन लक्ष्मण सिंह गोड़ राहुल श्रीवास्तव बाबूलाल सोंधीया अमित चौहान रोहित चौहान श्यामलाल रजक सतीश भूतिया आकाश गुप्ता छोटे जायसवाल रामपति साहू मुकेश सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।




