क्राइम

50000 की रिश्वत लेते आईटीआई प्राचार्य गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस रीवा की कार्यवाही…

ar 728 ad
AR News Live

लोकायुक्त रीवा द्वारा आज बड़ी कार्यवाही करते हुए करण सिंह राजपूत प्राचार्य शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई रीवा को ₹50000 की रिश्वत लेते आईटीआई कॉलेज रीवा में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

जी हां बता दे की आरोपी प्राचार्य करण सिंह राजपूत द्वारा बालेंद्र कुमार शुक्ला सहायक ग्रेड 3 परचेज क्लर्क आईटीआई कॉलेज रीवा से रिश्वत की मांग की गई थी।

 

लोकायुक्त पुलिस रीवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बालेंद्र कुमार शुक्ला जो की आईटीआई कॉलेज रीवा का परचेज क्लर्क है, से आरोपी प्रभारी प्राचार्य करण सिंह राजपूत द्वारा सामग्री खरीदी के बिलों के भुगतान के एवज में कमीशन राशि ₹50000 मांगी गई थी, इस बात की शिकायत लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ को की गई थी , उन्होंने इस शिकायत का सत्यापन कराया तो यह बात सत्यापित हुई की वास्तविकता में प्रभारी प्राचार्य आईटीआई द्वारा ₹50000 की रिश्वत मांगी जा रही है , जिस पर से आज ट्रेप कार्यवाही आयोजित की गई थी और आज दिनांक 18.08.2023 को प्रभारी प्राचार्य करण सिंह राजपूत द्वारा शिकायतकर्ता से ₹50,000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

ट्रेप कार्यवाही में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक, सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रही


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button