ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सीधी:बघवार अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में लगातार जारी है आंदोलन व धरना प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के नेता अनेन्द्र मिश्रा ने किया धरने का समर्थन।

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा 

सीधी l जिले के ग्राम बघवार स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट मे मजदूरों और आम जनमानस के द्वारा लगातार हड़ताल की जा रही है। उनकी मांगे हैं कि फैक्ट्री प्रबंधन अपने वादे के अनुसार सभी को नौकरी दे साथ ही बिजली,सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी समस्याओं को दूर करें। क्योंकि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट ने जब भूमि को अधिग्रहण किया था तब गांव में प्रत्येक भूमि अधिग्रहीत व्यक्ति को नौकरी देने का वादा किया था। इसके साथ ही गांव के सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार मुहैया कराने के लिए मुफ्त में शिक्षा प्रणाली की शुरुआत करने की बात कही थी। साथ ही सड़क और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भी बात कही थी।

लेकिन आज करीब 13 साल बीत गए हैं लेकिन अभी तक लोगों को रोजगार नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही बाकी सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराई गई है। इसलिए मजदूरों और श्रमिकों के साथ आम जनमानस आज हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

आज गुरुवार को हड़ताल का समर्थन करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता अनेन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंचे हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि मजदूरों के इस से जायज मांग को हम अपना समर्थन देते हैं और हम उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button