ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के हाथों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ar 728 ad
AR News Live

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से क्षुब्ध होकर सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम खजूरी में भाजपा के लगभग 15 से अधिक कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि भाजपा की नीतियां जन विरोधी हैं समाज में विघटन पैदा करने वाली हैं देश के गरीबों और सर्वहारा वर्ग का हित और सर्व समाज का विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है हम सब भाजपा की नीतियों से बेहद दुखी हैं और कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं।

भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है आम जनता के साथ भाजपा का कार्यकर्ता भी महंगाई बेरोजगारी भाजपा के कुशासन और जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब के कांग्रेस में आने से निश्चित रूप से कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी आने वाले विधानसभा चुनावों में सीधी जिले की चारों विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी जीतेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू उपाध्यक्ष दिनेश पाठक मंडलम अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह डॉक्टर सौरभ सिंह डॉक्टर वरुण सिंह राज ललन तिवारी राम सजीवन तिवारी पूर्व जनपद सदस्य उमाशंकर तिवारी शामिल रहे।भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से राजेश सिंह आनेंद्र तिवारी रमेश तिवारी सरिमन कोल देवराज कोल उदित नारायण तिवारी शोमेश तिवारी मथुरा कोल बबली बंसल रामलाल तिवारी प्रभु दयाल सेन अजय तिवारी तेज़मणि तिवारी शामिल रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button