चुरहट विधानसभा में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की हुई घोषणा..

चुरहट विधानसभा में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की हुई घोषणा..
मंडलम स्तर तक पहुंची युवा कांग्रेस – बूथ तक पहुंचने का संकल्प
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा सीधी। चुनावी वर्ष में जहां सभी दल अपने आप को मजबूत करने में लगे हैं। उसी क्रम में चुरहट विधानसभा में युवा कांग्रेस पिछले एक वर्ष में अंदर काफी सक्रिय दिखी है । सीधी जिले के चारो विधानसभाओं में से दो विधानसभा अध्यक्षों को उनकी निष्क्रियता के कारण पद से हटा भी दिया गया था । चुरहट विधानसभा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह द्वारा पिछले 8 माह पहले ब्लॉक कमेटी घोषित की गई थी। चाहे प्रदेश स्तर से घोषित कार्यक्रम हों या लोकल मुद्दे सभी को पूरी ताकत एवं संख्या बल के साथ संपादित किए गए पार्टी की गतिविधियों में भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी काफी सक्रियता के साथ देखे जाते हैं।
मंडलम अध्यक्षों की हुई घोषणा
एक और जहां चुनाव को मात्र 6 माह बचे हैं उसके ठीक पहले चुरहट विधानसभा के सभी मंडलम अध्यक्षों की घोषणा की गई है जिससे संगठन की कसावट और मजबूत होगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के चुनावी क्षेत्र में जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू की सहमति से मंडलम अध्यक्षों, ब्लॉक के पदाधिकारी विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ब्लाक रामपुर नैकिन में शिवेंद्र मिश्रा शिबू बुढगौना, संजय मिश्रा बघवार, अनुराग पांडे भरतपुर, भोला तिवारी बाघड़ खास, दयाशंकर साकेत अगडाल, मिथुन विश्वकर्मा झांझ, पंकज तिवारी पडखुरी 588, राकेश साकेत (ममदर) कटौली के बनाए गए हैं।
ब्लॉक हनुमानगढ़ के मंडल अध्यक्षों में दीपक अग्निहोत्री पोस्ता, रामरतन पांडेय कठार, रामखेलावन साकेत हनुमानगढ़, मल्लू लाल केवट नौगवा, जागन सिंह धनहा, दीपेंद्र जयसवाल मोहनी, गुड्डू जयसवाल मौरा व प्रमोद साहू को खड्डी मंडलम का अध्यक्ष बनाया गया है।
ब्लॉक चुरहट में सूरत साकेत बडखरा, संजय तिवारी परसवार, सत्यम पटेल चुरहट, अरविंद पटेल पड़खुरी 586, अरविंद सिंह शुभम साडा, जीवेन्द्र सिंह पोलो टीकट कला, जितेंद्र पटेल चिलरी, शिवकुमार रावत कुशपरी , ओकारेश्वर पटेल बरिगवा, रविप्रकाश पुरी पटपरा, बरूणेन्द्र सिंह दीपू कमर्जी एवं रावेश प्रताप सिंह को कोल्हुड़ीह मंडलम का अध्यक्ष बनाया गया है।
बनाए गए जोन प्रभारी
पूरी विधानसभा को छः जोन में बांटकर जोन प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए गए है जो बूथ स्तर में युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। इसी क्रम में
बघवारजोन मे प्रतीक विश्वकर्मा सह प्रभारी श्री अंगद बैश्य, रामपुर में कुणाल पांडेय सह प्रभारी शुभम पटेल, चुरहट में श्री मृगेंद्र सिंह सह प्रभारी श्री विनय सिंह, पटपरा जोन में श्री शैलेन्द्र सिंह सह प्रभारी मनोज सिंह चौहान, हनुमानगढ़ जोन में श्री कृष्ण देव यादव सह प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह परिहार और खड्डी जोन में श्री इंद्रजीत सिंह (धीरु) सह प्रभारी अमित द्विवेदी (काका)।
ये बने कार्यकारी अध्यक्ष
नकवेल के युवराज पटेल को ब्लाक युवा कांग्रेस चुरहट का कार्यकारी अध्यक्, आशोक पाल (बाउंसर) को कार्यकारी अध्यक्ष चुरहट नगर, आस्कृत तिवारी एवं हीरालाल साकेत को कार्यकारी अध्यक्ष रामपुर नगर बनाया गया है। वही अतेंद्र सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी और विपिन सिंह बघेल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
सभी वरिष्ठ नेताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।




