ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ar 728 ad
AR News Live

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान एवं जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पूजा पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। राष्ट्र के प्रति पंडित नेहरू के आग योगदान को याद करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । उन्होंने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभायी। पंडित नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे प्रवक्तागण आकाश राज पांडे पंकज सिंह महामंत्री नवीन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा दिनेश पाठक महामंत्री जय सिंह भूपेंद्र सिंह बांके अवधिया अखंड प्रताप सिंह शीलारानी साकेत कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव गोविंद गुप्ता लक्ष्मण पटेल अब्दुल समद अब्दुल मजीद सुनीता साकेत सुनील सिंह दया शंकर वर्मा मोहम्मद शमशीर मोहम्मद असलम ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महेंद्र अरविंद तिवारी संकट मोहम्मद हफीज लाला भाई परदेसी कोल सहित कांग्रेस जन शामिल रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button