ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

एक क्लिक में मिलेगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

ar 728 ad
AR News Live

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बोर्ड हर बार की तरह इस बार एक साथ दोनों क्लास का रिजल्ट (CBSE 10th-12th Result 2023) एक साथ जारी करेगा. हालांकि, बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीख को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पिछले साल की तरह इस साल भी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresuts.nic.in पर देख सकते हैं.

 

CBSE Board 10th-12th Result 2023 : रिजल्ट देखने के लिए क्या-क्या चाहिए 

 

क्लास 10th-12th स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

 

CBSE Board Exam

सीबीएसई की कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस साल 14 फरवरी से शुरू हुई थी और 21 मार्च को खत्म हुई थी. वहीं, 12वीं क्लास की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त हुई थी. इस बार 10वीं और 12वीं में कुल 38,83,710 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. 10वीं में 21,86,940 और 12वीं के 16,96,770 छात्र-छात्राएं हैं.

 

CBSE Board Result 2023 Date : सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कब जारी होंगे?

 

सीबीएसई 10th-12th क्लास का रिजल्ट कब जारी करेगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही रिजल्ट जारी हो सकते हैं. रिजल्ट की डेट की जानकारी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर हैंडल पर देगा.

 

Where To Check CBSE Board Result 2023 : सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कहां चेक करें 

 

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresuts.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे. इसके अलावा डिजिलॉकर और SMS से भी मार्क्स चेक कर सकेंगे.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button