ब्रेकिंग न्यूज़भारत

Covid-19 Vaccine: देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ने उठाया बड़ा कदम, शुरू किया कोविशील्ड का निर्माण

देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी इजाफा देखा गया है. ऐसे में कोविशील्ड के निर्माण को फिर से शुरू कर दिया गया है.

ar 728 ad
AR News Live

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने बुधवार (12 अप्रैल) को कहा कि वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर इसने कोविड-19 के टीके कोविशील्ड का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कंपनी के पास कोवावैक्स टीके की 60 लाख ‘बूस्टर’ खुराक पहले से उपलब्ध है और वयस्क व्यक्तियों को ‘बूस्टर’ खुराक लेनी चाहिए.

 

इस पूरे मामले को लेकर पूनावाला ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत की है. उन्होंने कोविड-19 के टीकों की कमी से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीके के विनिर्माता तैयार हैं, लेकिन इसकी मांग नहीं है. पूनावाला ने टीके का उत्पादन फिर से शुरू करने के विषय पर कहा, ‘‘सिर्फ एहतियात के तौर पर, हमने यह जोखिम मोल लिया है ताकि लोग यदि चाहें तो उनके पास कोविशील्ड के रूप में एक विकल्प हो.’’

 

बंद था कोविशील्ड का उत्पादन

 

कंपनी ने दिसंबर 2021 में कोविशील्ड टीके का उत्पादन बंद कर दिया था. उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक के रूप में मंजूरी प्रदान किए गए कोवावैक्स पर कहा, ‘‘हमारे पास (इसके) 60 लाख खुराक तैयार हैं, लेकिन मांग नगण्य है.’’ कोवावैक्स बूस्टर खुराक अब ‘कोविन’ ऐप पर उपलब्ध है.

 

सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ रही

 

बुधवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 7,830 नए कोरोनोवायरस संक्रमणों में एक दिन की वृद्धि दर्ज की, जो 223 दिनों में सबसे अधिक है और देश में सक्रिय मामलों की संख्या 40,215 तक पहुंच गई. इसी क्रम में मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 5,31,016 हो गई, जिसमें 16 नई मौतें भी शामिल की गई हैं जो दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में दो-दो, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक. वहीं केरल में सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हुई.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button