उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी ने मास्क को लेकर लिया बड़ा फैसला, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सख्त निर्देश जारी

ar 728 ad
AR News Live

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बुधवार को बढ़ते कोरोना के नए मामलों के बीच राज्य स्तरीय कोविड सलाहकार समिति और उच्चस्तरीय टीम-9 के साथ यूपी की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. सीएम योगी ने कहा कि अस्पतालों में मास्क का प्रयोग अनिवार्य हो. कोविड से बचाव के लिए जागरूकता बढाएं. बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग भीड़भाड़ से बचें.

 

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के बीच हर व्यक्ति की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो. राज्य निर्वाचन आयोग से संवाद कर उपाय लागू करें. मतदान कार्मिकों को कोविड सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने आगे कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तत्काल क्रियाशील हो.

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 1791 एक्टिव केस हैं और अप्रैल माह में अब तक पॉजिटिविटी दर 0.65% रही है. योगी ने कहा कि पिछले अनुभवों को देखते हुए यह आवश्यक होगा कि हम हर स्तर पर सतर्क रहें. हमें अलर्ट मोड में रहना होगा. लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा और मेरठ जनपद में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. कोविड के हर संदिग्ध मरीज को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए. स्थानीय जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए सभी जिलों में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तत्काल क्रियाशील कर दिया जाए.

सभी ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हों- योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. चुनाव प्रचार और मतदान के बीच संक्रमण प्रसार की आशंका भी है. ऐसे में हर मतदाता की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो और वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए मुख्य सचिव स्तर से राज्य निर्वाचन आयोग से संवाद स्थापित करते हुए आवश्यक उपाय किए जाएं. आवश्यकतानुसार मतदान कार्मिकों को कोविड सुरक्षा किट भी उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में सभी जरूरी लॉजिस्टिक उपलब्ध हैं. पिछले साल स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हों.

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button