ब्रेकिंग न्यूज़

प्रतिदिन लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा : लालचंद

ar 728 ad
AR News Live

प्रतिदिन लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा : लालचंद

 

*मुंह में काला कपड़ा बांधकर प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन*

 

*गुजरात के कोर्ट और लोकसभा स्पीकर की मिलीभगत से राहुल गांधी की सांसदी गई*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l बीते दिनों केरल के वायनाड से सांसद एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई। जिसके विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता एवं उनके साथियों द्वारा सीधी शहर के गांधी प्रतिमा के पास बीते शनिवार की रात्रि को मुंह में काला कपड़ा बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि क्योंकि अब देश में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र फिर से वापस आ गया है और जो कोई भी सत्ता से सवाल पूछता है उसका मुंह बंद करने के लिए पूरी सरकार लग जाती है और इस लोकतंत्र के प्रति दिन हो रही हत्या पर कैंडल जलाकर गांधी जी की प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि दी गई।

श्री गुप्ता ने चर्चा के दौरान बताया कि श्री राहुल गांधी के सदस्यता समाप्त होने का कारण 2019 में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी द्वारा अपने एक भाषण में देश का पैसा लूट कर फरार हुए ललित मोदी और नीरव मोदी पर प्रधानमंत्री के खिलाफ निशाना साधने के मामले में सुनवाई पर सूरत की एक कोर्ट ने दो वर्ष की सजा सुनाई है और यह सजा इस अपराध के लिए अधिकतम सजा थी और कोर्ट को पता था की दो साल से कम सजा सुनाने पर इनकी सदस्यता लोकसभा से नहीं जाएगी इसलिए इन पर दो साल की सजा सुनाई गई जिसके बाद भी कोर्ट ने उन्हें एक माह का समय दिया था ऊंची कोर्ट में अपील करने के लिए इसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा स्पीकर ने उन्हें अपील करने और स्टे लाने तक का समय नहीं दिया और उनकी सदस्यता संसद में समाप्त कर दी गई जिससे वह देश हित के मुद्दे और अडानी के मामले में संसद पर सवाल न कर सके क्योंकि जिस मामले में उन्हें सजा मिली है और जिसने यह याचिका लगाई थी उसने 1 साल पहले इस मामले में खुद से ही स्टे लगाया था और अब अडानी के मामले पर लगातार सवाल करने के बाद अचानक से याचिकाकर्ता ने इस मामले की सुनवाई की अपील की और तुरंत सुनवाई हुई और तुरंत ही इसमें कोर्ट द्वारा फैसला सुना दिया गया। जिससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकार ने एड़ी चोटी लगा दी‌ और एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और देश के नेता के मुंह को बंद करने के लिए सारे नियमों और लोकतंत्र के संविधान ओं का गला घोट दिया।

श्री गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है और देश के कानून एवं संविधान और सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर विपक्ष को खत्म करने की साजिश की जा रही है इससे आने वाले समय में देश न लोकतंत्र रहेगा और न विपक्ष सिर्फ तानाशाही जीवित रहेगी।

 

*ये रहे मौजूद*

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विनय सिंह बीनू, दिलीप शितानी, हरिहर सोनी, रामेंद्र सिंह बाबा, एड. रोहित मिश्रा, जान आलम, जितेंद्र वर्मा, रत्नीश सोनी, सनी मोटवानी, उदय गुप्ता, पंकज कुशवाहा, जतिन सिंह चौहान, यथार्थ कामदार, संगम सोनी, साहिल वाधवानी, उत्कर्ष गुप्ता, शुभम गुप्ता मोनू, हिमांशु गुप्ता, द्वारिका गुप्ता, अजय आहूजा, शिवम सोनी, अमित सिंह सेंगर, अजहर खान, आजाद सिंह, गोलू देवरहा, विस्सू उपनी, विपिन चौहान, सागर मिश्रा, शिवम चौहान, शुभम नागवंश, सचिन कुशवाहा, इमरान खान, विवेक कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, सचिन द्विवेदी, प्रकाश नामदेव, रितेश सोनी, किशन केसरी, सौरभ गुप्ता, अवीन गुप्ता इत्यादि लोग शामिल हुए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button