एक्टिवा की डिग्गी में छिपी थी गांजे की खेप, सिहावल पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

सीधी के सिहावल क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो 94 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे और एक्टिवा समेत करीब ₹1.03 लाख का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर को चौकी प्रभारी सिहावल उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल को सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर की सफेद होंडा एक्टिवा से मऊगंज की ओर से गांजा लेकर बल्हया पहुंचे हैं और बिक्री की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान एक्टिवा की डिग्गी से खाकी रंग के दो पैकेट मिले, जिनमें कुल 2 किलो 94 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान दिवाकर सिंह उर्फ दीपू (27) और राहुल उर्फ सानू (28), दोनों निवासी पहाड़ी, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत ₹28 हजार और एक्टिवा की कीमत ₹75 हजार बताते हुए कुल ₹1.03 लाख का मशरूका जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।




