सीधी

कलेक्टर ने छात्रावासों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले के कुसमी प्रवास के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-2, उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-1 तथा सीनियर अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास का भ्रमण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य, छात्रावास की सुविधाओं तथा दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पेयजल, बिजली, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने पर जोर दिया। उनका कहना था कि छात्रावास का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और सकारात्मक माहौल मिल सके।

उन्होंने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति तथा अध्ययन सामग्री की उपलब्धता की भी समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और उनके सर्वांगीण विकास से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा, छात्रावास अधीक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button