ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

शासन की योजनाओं,सेवाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पंहुचे विश्वामित्र पाठक*     

ar 728 ad
AR News Live

*शासन की योजनाओं,सेवाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पंहुचे विश्वामित्र पाठक*

विधायक सिहावल ने किया पहाड़ी तहसील लिंक कोर्ट का शुभारंभ

विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत पहाड़ी में तहसील लिंक कोर्ट पहाड़ी का शुभारंभ मां बीणा वादिनि की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलन कर एवं मत्रोंचार के साथ तथा फीता काटकर किया गया

कार्यक्रम में तहसीलदार ने लिंक कोर्ट की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने अपने उद्बोधन में कहां कि पहाड़ी क्षेत्र लंबे समय से चली आ रही बहु प्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। पहाड़ी एवं आसपास के गांव के लोगों को नामांतरण, बटवारा,सीमांकन, भू अभिलेख सुधार एवं अन्य राजस्व प्रकरण के मामले में दूरस्थ तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि स्थानीय स्थल पर ही उनके प्रकरणों का निराकरण संभव होगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रशासनिक एवं न्यायिक सेवाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक और सरल सुलभ और समयबद्ध रूप से मिले ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व कार्यालय का विस्तार सुशासन के अवधारणा को मजबूत करने वाला काम है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन लोगों के करीब पहुंचता है तो समस्याओं का समाधान तेजी से होता है एवं जनता का विश्वास भी बढ़ता है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज इस क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो रही है उन्होंने सरपंच द्वारा प्रस्तुत मार्ग पत्र में प्रत्येक मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने विपक्ष पर हम कटाक्ष करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर के नेता एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कर चुके हैं लेकिन इस क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ था। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद ही क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो रहा है।।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह जी, मंडल अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, सिद्धार्थ गौतम ,गजराज सिंह, कपूर साहू, जय प्रकाश पाण्डेय तहसीलदार, राकेश वैश्य टीआई, दिनेश तिवारी नायब तहसीलदार, डॉ रिकेश शर्मा, दल बहादुर सिंह, श्रीमती अनुसूइया बाजपेयी परियोजना, श्रीमती सुनैना सिंह सरपंच, डॉ विजय तिवारी, रोहित सिंह, अशोक सिंह, सरोज रावत, विष्णु बहादुर सिंह, राजेश सिंह सरपंच तेंदुहा, इन्द्र बहादुर सिंह, रहीश तिवारी, गिरिश द्विवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button