क्राइम

Sidhi Crime News: झपटमारी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश जारी

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi Crime News: सीधी थाना कमर्जी पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने की थी झपटमारी

मामले के अनुसार 16 जून 2025 को फरियादी विपिन कुमार विश्वकर्मा अपनी भाभी रंजना विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल से प्रतापगंज हनुमना से लौट रहे थे। इसी दौरान तुर्रा घाटी के पास जोगिनी माता मंदिर के आगे तीन अज्ञात बदमाशों ने सफेद अपाचे बाइक से आकर महिला के गले से मंगलसूत्र और अन्य आभूषण झपट लिए और मौके से फरार हो गए।

जांच में सामने आया आरोपी का नाम

घटना की रिपोर्ट थाना कमर्जी में दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर प्रकाश कोल उर्फ बेटू (20 वर्ष), निवासी पथरिया, थाना मऊगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म

आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना से संबंधित 1500 रुपये बरामद किए गए।

न्यायालय में पेश, भेजा गया जेल

आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायालय चुरहट में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।

टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इंद्राज सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button