सीधी
15 अगस्त को सीधी में शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने घोषित किया शुष्क दिवस

सीधी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विकास मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
शुष्क दिवस के दौरान जिले की सभी मदिरा दुकानें, मदिरा गोदाम, होटल बार, रेस्टोरेंट बार, वाइन शॉप और देशी मद्य भंडार पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान शराब की खरीद-बिक्री के साथ उसके परिवहन और वितरण पर भी प्रतिबंध रहेगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रतिबंधित अवधि में शराब के अवैध कारोबार पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
प्रशासन के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर जिले में शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।




