क्राइम

भरुही नदी से अवैध रेत उत्खनन, पुलिस ने टाटा 407 जब्त किया, चालक हिरासत में

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरुही नदी घाट से अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। पुलिस ने भोर में दबिश देकर टाटा 407 वाहन जब्त किया है, जबकि वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भरुही निवासी आशीषधर द्विवेदी अपने टाटा 407 वाहन (UP 64 T 6055) से नदी घाट से अवैध रूप से रेत लोड कर रहा है। सूचना पर बहरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन नदी से बाहर निकालकर चढ़ाई पर ही आधी ट्रॉली रेत खाली कर दी और भागने का प्रयास किया।

 

पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को मौके से जब्त कर लिया तथा चालक आशीषधर द्विवेदी (30 वर्ष) को हिरासत में लिया। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में सुबह करीब 3:10 बजे वाहन की जप्ती की।

 

मामले में खनिज अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button