ब्रेकिंग न्यूज़

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित- विश्वामित्र पाठक

ar 728 ad
AR News Live

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित- विश्वामित्र पाठक

 

*ग्राम पंचायत पोड़ी में नवनिर्मित गौशाला का हुआ लोकार्पण*

 

विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वामित्र पाठक विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्य क्रम में सर्व प्रथम विधिवत पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ तथा फीता काट कर लोकार्पण किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार जहां एक ओर पंचायतों में गौशालाओ का निर्माण करा रही है वहीं दूसरी ओर पंचायतों में पशुबांडा एवं चरवाहे लगाकर आवारा पशुओं से किसानों की फसलों की सुरक्षा करा रही है। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार गौ संरक्षण एवं ग्रामों के सुनियोजित विकास हेतु वृन्दावन ग्राम योजना की शुरुआत करने जा रही है जिससे गौ संरक्षण के साथ ही ग्रामों का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। क्षेत्रीय विधायक ने आगे कहा कि हमारी प्रदेश एवं केंद्र सरकार क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा पोड़ी तिराहा से मध्य ग्राम होते हुए गौशाला तक मार्ग निर्माण, गोपद नदी में रपटा निर्माण सहित सभी मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बहरी

पुष्पेन्द्र पाण्डेय, तहसीलदार बहरी इंद्रभान सिंह, थाना प्रभारी बहरी राजेश पाण्डेय, अशोक शुक्ला, श्रवण चतुर्वेदी RES, सरपंच श्रीमति राजमंती यादव, श्याम लाल यादव, दिलीप सोनी, राजेश सिंह, विनोद धर द्विवेदी, नीरज सिंह चंदेल, रितेश गुप्ता, डॉ विनीता सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी सिहावल, संजय सिंह चौहान, सुभाकर द्विवेदी, दिवाकर द्विवेदी, पुष्पराज सिंह, प्रमोद तिवारी, कौशतुब सिंह, कल्लू प्रसाद यादव, अनूप सिंह, प्रमोद कुमार सिंह चौहान, बाबूलाल सिंह चौहान, महिपाल यादव, प्रमोद शर्मा, रामस्वरूप सिंह, छोटेलाल साहू, अखण्डप्रताप सिंह, जगन्नाथ साहू, विनोद कुमार सिंह चौहान, राजेंद सिंह चौहान, प्रेमलाल यादव, सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य जन उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button