मध्य प्रदेश

5 महीने बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मऊगंज में इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

मऊगंज: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नईगढ़ी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब पांच महीने से फरार चल रहे इनामी आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ जुलाई 2025 में सामने आए अवैध शराब तस्करी के मामले का पूरा खुलासा हो गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रेमप्रकाश साकेत उर्फ गोलू इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार था। लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था।

21 जुलाई की कार्रवाई से शुरू हुआ था मामला

यह मामला 21 जुलाई 2025 का है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भलुहा तालाब के पास एक लाल रंग की कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन क्रमांक MH 04 DY 3419 की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से 6 पेटी, कुल 54 लीटर देसी प्लेन सफेद शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई थी।

मौके से दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी हुआ था फरार

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पुष्पेंद्र जायसवाल और विनोद कुमार साकेत को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में एक संगठित नेटवर्क की जानकारी सामने आई, लेकिन मुख्य आरोपी प्रेमप्रकाश साकेत पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

इसके बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

ग्राम खर्रा में घेराबंदी, 4 किलोमीटर तक पीछा

लगातार तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र के जरिए पुलिस को आरोपी के ग्राम खर्रा स्थित घर पर मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश करने लगा।

करीब 3 से 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

न्यायालय में पेश, आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button