क्राइम

सीधी फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश: ऑपरेशन फास्ट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सीधी फर्जी सिम मामले में पुलिस ने ऑपरेशन फास्ट के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा एएसपी अरविंद श्रीवास्तव और डीएसपी अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी उमेश गुप्ता को गिरफ्तार किया।

सीधी फर्जी सिम: दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उमेश गुप्ता, निवासी हॉस्पिटल रोड, सीधी ने ग्राहकों के पहचान पत्रों का दुरुपयोग कर 13 फर्जी सिम कार्ड जारी किए। इन सिम कार्डों को अन्यत्र भेजा गया और उनका इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया गया।

सीधी फर्जी सिम: दर्ज हुए गंभीर प्रकरण

इस मामले में आरोपी के खिलाफ पहले से ही धारा 318(4) बीएनएस 2023, 66(C) आईटी एक्ट 2008 और दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3)(A), 42(6) के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना में उसकी संलिप्तता साबित हुई।

सीधी फर्जी सिम: जब्त हुई पंच मशीन और सिम

पुलिस ने आरोपी उमेश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पंच मशीन और कई लापु सिम कार्ड बरामद किए। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सीधी फर्जी सिम: पुलिस टीम की अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह और आरक्षक अनुराग यादव का विशेष योगदान रहा। उनकी सक्रियता से यह फर्जीवाड़ा उजागर हो सका।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button