क्राइम

जमोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता और सख्त कार्रवाई – लापता नाबालिक किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

जमोड़ी। जमोड़ी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक लापता नाबालिक किशोरी को मात्र एक सप्ताह में जिला सागर से सकुशल बरामद किया और उसे परिजनों के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

 

जमोड़ी पुलिस ने लापता नाबालिक किशोरी को एक सप्ताह में खोज निकाला

दिनांक 28 अगस्त 2025 को किशोरी के परिजनों ने थाना जमोड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री अचानक घर से लापता हो गई है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट में आशंका व्यक्त की गई थी कि कोई व्यक्ति किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया है।

जमोड़ी पुलिस ने गठित की विशेष टीम और शुरू की तलाश

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों का सहारा लेकर लगातार प्रयास किया। मेहनत रंग लाई और केवल एक सप्ताह में ही किशोरी को जिला सागर से सकुशल दस्तयाब किया गया।

जमोड़ी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार और न्यायालय में पेश

बरामदगी के साथ ही आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना लाया। विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ।

जमोड़ी पुलिस टीम के सराहनीय योगदान

इस सफलता में प्रमुख योगदान रहा:

  • उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी (थाना प्रभारी, जमोड़ी)
  • उपनिरीक्षक वर्षा यादव
  • प्रधान आरक्षक गुरुप्रसन्न सिंह
  • प्रधान आरक्षक आशीष

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button