क्राइम

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 24 घंटे में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। कोतवाली पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई।

घटना का विवरण

30 अगस्त को फरियादी रामलखन साकेत निवासी बमुरी, थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता सरिमन साकेत (उम्र लगभग 50 वर्ष) मवेशी चराते समय घर के पास जंगल में लकड़ी काट रहे चचेरे भाइयों दीपक साकेत, रामायण साकेत और रामनरेश साकेत को मना कर रहे थे। इसी दौरान तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया।

  • दीपक साकेत ने टांगी से सिर पर वार किया।
  • रामायण साकेत ने लाठी से प्रहार किया।
  • रामनरेश साकेत ने पत्थर से हमला किया।

हमले में सरिमन साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुँची और उन्हें जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया, जहाँ से गंभीर हालत में रीवा एसजीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कानूनी कार्रवाई

मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 296, 115(2), 109, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मात्र 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

पुलिस टीम का योगदान

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, सउनि राजमणि रजक, प्रधान आरक्षक सूरज सिंह, प्रधान आरक्षक संजय मौर्या एवं महिला प्रधान आरक्षक सुनीता यादव का विशेष योगदान रहा।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button