सीधी

अमिलिया: पुलिस ने 2600 किमी का सफर तय कर हैदराबाद से लापता किशोरी को किया बरामद

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस की सक्रिय कार्यवाही से थाना अमिलिया पुलिस टीम ने 2600 किलोमीटर की दूरी तय कर हैदराबाद से अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2025 को फरियादी ने थाना अमिलिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। प्रकरण में तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

किशोरी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी विश्लेषण और साइबर सेल की मदद से सुराग जुटाए और अंततः हैदराबाद से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार बैस, सउनि अजीत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रोहित सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह, आरक्षक दीपेंद्र सिंह, बृजेश बैस तथा साइबर सेल सीधी से आरक्षक प्रदीप मिश्रा और कृष्ण मुरारी द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button