रामपुर नैकिन में बिजली तार चोरी कांड का भंडाफोड़ – दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी कामयाबी
रामपुर नैकिन: बिजली तार चोरी मामले में पुलिस ने दो चोरों को दबोचा, 2.5 क्विंटल तार बरामद

रामपुर नैकिन: पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में बिजली तार चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.5 क्विंटल चोरी गया बिजली तार, तार काटने के उपकरण और एक लोहे की रॉड बरामद की गई है। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
रामपुर नैकिन बिजली तार चोरी की वारदात ने मचाया हड़कंप
रामपुर नैकिन के लाइनमैन रामाधार सिंह ने दिनांक 22 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20-21 जून की रात अज्ञात चोरों ने बिजली के खंभों से तार काटकर चोरी कर लिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने IPC की धारा 303(2) बीएनएस एवं लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और तत्काल विवेचना शुरू की।
रामपुर नैकिन पुलिस की तत्परता से दो चोर चढ़े हत्थे
गहन जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दिलीप लोनिया (निवासी पटेहरा) और बृजेश सोंधिया (निवासी मझिगवा) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके पास से 2.5 क्विंटल तार, 2 नग कटर और एक लोहे की रॉड बरामद की गई। पहले से दर्ज दो अन्य अपराधों में भी दोनों की संलिप्तता सामने आई है।
रामपुर नैकिन पुलिस टीम की कड़ी मेहनत लाई रंग
थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम ने अथक मेहनत से मामले का खुलासा किया। इस ऑपरेशन में एसआई शेषमणि मिश्रा, एएसआई रजनीश सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र विश्वकर्मा, प्रसन्न मिश्रा, आरक्षक महेन्द्र तिवारी, सचिन कुमार, महिला आरक्षक अंजली सिंह और सैनिक शशिशेखर उपाध्याय की अहम भूमिका रही।
रामपुर नैकिन: बिजली तार चोरी पर पुलिस की कड़ी निगरानी
पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि रामपुर नैकिन क्षेत्र में बिजली से जुड़ी चोरी की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी वारदातों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




