क्राइम

200 शीशी नशीली सिरप बरामद: मझौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

200 शीशी नशीली सिरप के साथ मझौली पुलिस ने तस्करी पर कसा शिकंजा

ar 728 ad
AR News Live

मझौली, 25 मई 2025: मझौली पुलिस ने नशीली सिरप की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है और लगभग ₹3,39,000 कीमती अवैध मशरुका जब्त किया गया।

 

यह सफलता पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव, एसडीओपी मझौली सुश्री रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दीपक बघेल के नेतृत्व में प्राप्त हुई।

200 शीशी प्रतिबंधित सिरप जब्त, संदिग्ध कार से मिली जानकारी

गुप्त सूचना के आधार पर मझौली पुलिस ने ग्राम चुवाही स्थित भीम ढाबा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध ग्रे रंग की वैगनआर कार को रोका। कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे पीली बोरी में 110 शीशी नशीली सिरप बरामद हुई। वहीं आरोपी अर्जुन बैश की निशानदेही पर ग्राम ताला के पास पुल के नीचे से सफेद बोरी में 90 शीशी सिरप और जब्त की गई।

200 शीशी सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, एक शहडोल का और दो सीधी जिले के

 

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

 

1. रोहित गुप्ता, पिता रमेश प्रसाद गुप्ता, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, रजा मोहल्ला, थाना धनपुरी, जिला शहडोल

2.अर्जुन बैश, पिता रामकैलाश बैश, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम ताला, थाना मझौली, जिला सीधी

3. प्रशांत नामदेव, पिता स्व. रमेश नामदेव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मिश्रा कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 17, थाना कोतवाली, जिला सीधी

 

तीनों को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

200 शीशी सिरप के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेजा गया।

200 शीशी सिरप जब्ती की कार्रवाई में मझौली पुलिस की टीम की भूमिका सराहनीय

पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक बघेल के साथ सउनि कमलेश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शंकरराज सिंह, आरक्षक धीरेन्द्र बागरी, सोनू बंसल, प्रभात सिंह एवं दीप नारायण सिंह की विशेष भूमिका रही। मझौली पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button