“एक और अवैध मादक पदार्थ बिक्रेता चढ़ा पुलिस के हत्थे, सीधी में खड्डी पुलिस ने फिर दिखाई सख्ती

सीधी। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने के अभियान के तहत एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत एवं उनकी टीम ने ग्राम सतोहरी में दबिश देकर एक अवैध मादक पदार्थ बिक्रेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा जब्त कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अवैध मादक पदार्थ बिक्रेता के घर से मिला 5.160 किलो गांजा
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम सतोहरी निवासी रामराज तिवारी (पिता – केमलाराज तिवारी, उम्र 65 वर्ष) के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान एक सफेद झोले में रखा हुआ 5.160 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹77,400 है।
अवैध मादक पदार्थ बिक्रेता पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर चौकी लाया गया। पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे सभी वैधानिक प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
अवैध मादक पदार्थ बिक्रेता की गिरफ्तारी में पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी, चौकी प्रभारी नीरज साकेत, आरक्षक प्रकाश सिंह, आरक्षक वेद प्रकाश केवट, नायक कृष्ण कुमार पांडे और सैनिक राजबहोर द्विवेदी ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम की सतर्कता से मादक पदार्थ तस्करी के एक और मामले पर शिकंजा कसा गया है।
अवैध मादक पदार्थ बिक्रेता पर लगातार शिकंजा कसती खड्डी पुलिस
खड्डी पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में मादक पदार्थ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पहले भी ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर चुकी पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अवैध मादक पदार्थ बिक्रेता किसी भी हाल में कानून से नहीं बच सकता।




