विंध्य प्रदेश

रीवा में “ड्रम कांड” की धमकी: पत्नी ने पति को सीमेंट से पैक करने की दी धमकी, पीड़ित ने SP कार्यालय में लगाई गुहार

ar 728 ad
AR News Live

रीवा (मध्य प्रदेश): यूपी के बहुचर्चित “मुस्कान ड्रम कांड” की तरह एक सनसनीखेज मामला अब मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को उसी अंदाज में जान से मारने की धमकी दी है—जिसमें शव को ड्रम में बंद कर सीमेंट से पैक करने की बात कही गई। पीड़ित पति ने रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

पीड़ित हीरालाल साकेत ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया, “मेरी पत्नी बार-बार अपने मायके चली जाती है और जब भी मैं उसे समझाने की कोशिश करता हूं, वह उल्टा मुझे धमकाने लगती है। अब वह ‘ड्रम कांड’ का हवाला देकर मुझे डराती है और कहती है कि तुम्हारे साथ भी वही होगा।

 

क्या है ‘ड्रम कांड’?

 

यह मामला पहली बार तब सुर्खियों में आया था जब उत्तर प्रदेश में मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से पैक कर दिया गया था। इस जघन्य घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और अब इस कांड का नाम घरेलू विवादों में हथियार की तरह इस्तेमाल होने लगा है।

 

हीरालाल को जान का खतरा

 

हीरालाल का कहना है कि उनकी पत्नी ने सीधा कहा, “अभी घर में सीमेंट नहीं है, लेकिन एक दिन तुम्हारे लिए इंतजाम हो जाएगा।” इस तरह की धमकियों से हीरालाल और उनके बच्चों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उन्हें और उनके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो।

 

पुरुषों के उत्पीड़न का मुद्दा फिर आया चर्चा में

 

यह मामला न केवल घरेलू हिंसा के उल्टे रूप को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे कुछ महिलाएं कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। घरेलू विवादों में पुरुषों के उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन उन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

 

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या हीरालाल तथा उनके बच्चों को आवश्यक सुरक्षा मिल पाएगी या नहीं।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button