क्राइम

सीधी में पुलिस ने गांजे की तस्करी का किया भंडाफोड़, 47 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सीधी जिले के मड़वास चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक केदार परौहा के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम भदौरा में घेराबंदी कर एक स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।

 

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

 

जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अप्रैल 2025 को चौकी प्रभारी मड़वास को विश्वसनीय सूचना मिली कि जनकपुर (छत्तीसगढ़) से एक सफेद रंग की स्कार्पियो (क्रमांक MP 17 CB 8327) में बड़ी मात्रा में गांजा लोड कर टमसार गोतरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए दो टीमों का गठन किया और ग्राम भदौरा में घेराबंदी कर वाहन के आने का इंतजार किया।

 

कुछ समय बाद संदिग्ध स्कार्पियो वाहन गोतरा की ओर से आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन हमराह स्टाफ की मदद से उन्हें मौके पर ही रोक लिया गया।

 

आरोपियों की पहचान और जब्ती

 

पूछताछ में वाहन में सवार व्यक्तियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई:

– ऋषिमुनि कुशवाहा (नारो, मझौली)

– वैभव तिवारी (गोविन्दगढ़)

– रावेन्द्र साहू (जमोडी खुर्द, सीधी)

– उत्कर्ष द्विवेदी (जमोडी खुर्द, सीधी)

– एक विधि विरुद्ध बालक

 

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 47 किलोग्राम अवैध गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 46 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन (कीमत 10 लाख रुपये) को भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत 18 लाख 46 हजार रुपये आंकी गई है।

 

आरोपियों पर मामला दर्ज

 

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मड़वास पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button