विंध्य प्रदेश

हनुमना पुलिस ने पकड़ी 2160 नशीली कफ सिरप की खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

रीवा। मऊगंज पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2160 नशीली कफ सिरप की खेप बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से यह नशीली कफ सिरप मऊगंज के रास्ते सीधी ले जाई जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर हनुमना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

इस नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से यह नशीली सिरप जब्त की। कार में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम अमोल तिवारी (गाड़ा, सीधी), अमित सिंह (मोहनिया, सीधी) और आशीष पटेल (बिठौली, सीधी) बताए। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर उसमें रखी 2160 बोतल कफ सिरप जब्त कर ली।

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button