विंध्य प्रदेश

सिंगरौली में निर्माणाधीन प्लेट गिरने से दो मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

ar 728 ad
AR News Live

सिंगरौली जिले के एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र में निर्माणाधीन नाली की प्लेट निकालते समय बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूर दब गए हैं । घटना नवानगर थाने के महुआ मोड़ क्षेत्र की है मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए मौके पर पांच जेसीबी लगाई गई हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

बतादें कि घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय लोग मौजूद हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और मजदूरों के परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल राहत दल तेजी से बचाव कार्य में जुटा हुआ है और मजदूरों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button