क्राइम

“बहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.55 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, एक फरार!”

ar 728 ad
AR News Live

सीधी, 15 फरवरी 2025 – जिले में अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बहरी पुलिस ने 2.55 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 24,660 रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

गांजा बेचने की फिराक में थे आरोपी

पुलिस को 14 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डढ़िया में क्रेशर के पास दो व्यक्ति – नीलेश साहू और अर्जुन साहू, गांजा लेकर बिक्री के इरादे से खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इस दौरान अर्जुन साहू अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जबकि पुलिस ने नीलेश साहू (24 वर्ष) को पकड़ लिया।

 

गांजा जप्त, मामला दर्ज

गवाहों की उपस्थिति में जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक पॉलिथीन में रखा 2.55 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

पुलिस टीम की अहम भूमिका  

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस, सहायक उपनिरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक कमलेश प्रजापति, प्रभात तिवारी, राधेश्याम यादव और राजकमल भुर्तिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज से नशे के अवैध व्यापार को जड़ से खत्म किया जा सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button